हिल स्टेशन्स की सैर करने के लिए अक्सर पर्यटक हिमाचल या फिर उत्तराखंड का रुख करते हैं। लेकिन, इस बार यूनीक अनुभव के लिए नॉर्थ ईस्ट का रुख करने का प्लान करें। हम आपको बताएंगे नॉर्थ ईस्ट इंडिया के 7 ऐसे अनछुए हिल स्टेशनों के बारे में जहां शांति, हरियाली और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
अरुणाचल प्रदेश में स्थित जुको वैली की ताजी हवा और शांत वातावरण मन को सुकून देता है। ट्रेकिंग, लोकल संस्कृति की खोज और जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। बांस के घरों और अपतानी जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का यहां आपको मौका मिलेगा।
पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से फेमस शिलांग लोकप्रिय हिल स्टेशन है। झीलों, झरनों, और हरे-भरे पहाड़ इस जगह को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं। ठंडी और सुखद जलवायु के लिए यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
सिक्किम में स्थित खूबसूरत पर्वतीय गांव लाचुंग कम भीड़भाड़ वाली शांत जगह है। युमथांग घाटी, झांगू झील और कंचनजंगा पर्वत का मनोरम दृश्य आप लाचेटी से देख सकते हैं।
नागालैंड का एक शांत और अद्वितीय हिल स्टेशन मोकोकचुंग बेहद शांत हिल स्टेशन है। सुरम्य दृश्य और हरे-भरे जंगल इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। मोन समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर के लिए फेमस इस हिल स्टेशन की यात्रा का आप प्लान कर सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन तवांग आपकी लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए यहां हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच आप शांति के 2 पल बिता सकते हैं। बौद्ध मठ, तवांग झील और सुरम्य हिमालयी दृश्य आपकी यात्रा को मनोरम बना देंगे।
शांत वातावरण और हरे-भरे पहाड़ी इलाकों से घिरे खोनोमा के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। खोनोमा सुंदर हिल स्टेशन है जो नागालैंड में स्थित है। इको-टूरिज्म, होमस्टे अनुभव और लोकल फूड का मजा लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं।