पंजाब की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल का होमटाउन पंजाब के अमृतसर के पास बसा ब्यास है। जो अपनी शांति, आध्यात्म और देसी संस्कृति के लिए जाना जाता है। अमृतसर के पास बसा यह छोटा शहर प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और सादगी भरे जीवन का अनोखा अनुभव देता है।
ब्यास की सबसे बड़ी पहचान राधा स्वामी डेरा है। यह एक विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र है, जहां देश-विदेश से लोग सत्संग और ध्यान के लिए आते हैं। शांत वातावरण और अनुशासित जीवनशैली इसे खास बनाती है।
ब्यास में आज भी पारंपरिक पंजाबी जीवनशैली देखने को मिलती है। हरे-भरे खेत, देसी संस्कृति और मिलनसार लोग यहां की पहचान हैं। स्थानीय पंजाबी खाना स्वाद और सादगी का बेहतरीन अनुभव कराता है।
ब्यास नदी इस कस्बे को प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान करती है। नदी किनारे टहलना और शांत माहौल का आनंद लेना मन को सुकून देता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आकर्षक है।
ब्यास से अमृतसर मात्र 52 मिनट की दूरी पर स्थित है। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं। तो अमृतसर और उसके आस पास की जगहों पर जरूर विजिट करें।
ब्यास आप रेल, सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। वहीं यहां का नजदीकी एयरपोर्ट अमृतसर है।