Top 7 TV News: लॉकअप 2 के पहले फाइनलिस्ट बने Harshad Chopda, पति संग घूमने निकलीं Surbhi Jyoti

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और रविवार को भी ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ लॉकअप 2 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। दूसरी तरफ सुरभि ज्योति की नई फोटोज सामने आई हैं।

Authored by: KavitaUpdated Aug 2 2026, 20:41 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और आज वीकेंड पर भी टीवी स्टार्स से जुड़ी ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। लॉकअप 2 और अलायंस जैसे रियलिटी शोज के अपडेट के बीच स्टार्स की खबरों पर भी फैंस की निगाहें रही हैं। असम में आई बाढ़ पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना दुख व्यक्त किया है और अपने परिवार के हालात बताए हैं। इसके अलावा, आकांक्षा चौधरी ने लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद अपना तीसरा और सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको बताते हैं।

19 साल की उम्र में आकांक्षा चौधरी ने छोड़ दिया था घर​Image Credit : Instagram02 / 08

19 साल की उम्र में आकांक्षा चौधरी ने छोड़ दिया था घर​

आकांक्षा चौधरी लॉकअप 2 से बाहर आ गई हैं। शो से बाहर आकर आकांक्षा ने खुलासा किया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। आकांक्षा ने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कह दिया था।

अनुज सचदेवा के पिता का हुआ निधन​Image Credit : Instagram03 / 08

अनुज सचदेवा के पिता का हुआ निधन​

टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, अनुज के पिता ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। इस दुख की घड़ी में तमाम स्टार्स अनुज संग खड़े हैं।

हर्षद चोपड़ा बने पहले फाइनलिस्टImage Credit : Instagram04 / 08

हर्षद चोपड़ा बने पहले फाइनलिस्ट

लॉकअप 2 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। हर्षद चोपड़ा इस शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। वह फिनाले से जुड़ा पहला टास्क जीत गए हैं। इस राउंड के आखिर में हर्षद के साथ शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला ने जगह बनाई थी।

राज अंदकत के नए शो का ऐलान​Image Credit : Instagram05 / 08

राज अंदकत के नए शो का ऐलान​

राज अंदकत के नए शो क्योंकि पापा कहते हैं जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इस शो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें राज संग कुछ बच्चे दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि राज के साथ इस शो में खुशी दुबे दिखाई देंगी।

रिम शेख ने मां संग मनाया फ्रेंडशिप डेImage Credit : Instagram06 / 08

रिम शेख ने मां संग मनाया फ्रेंडशिप डे

टीवी एक्ट्रेस रिम शेख ने फ्रेंडशिप डे मां के साथ मनाया है। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बताया। इस मौके पर उन्होंने मां पर प्यार लुटाया।

सलमान खान ने रितेश देशमुख को दी धमकीImage Credit : Instagram07 / 08

सलमान खान ने रितेश देशमुख को दी धमकी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो अलयांस में पहुंचे। यहां पर सलमान ने तमाम कंटेस्टेंट्स से बात की और अपने भाई सोहेल खान का सपोर्ट किया। यहां पर सलमान खान बोल पड़े, 'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में हैं।' अभिनेता इस मौके पर रियलिटी शो लॉकअप 2 की बात करते दिखे।

पति संग घूमने निकलीं सुरभि ज्योति​Image Credit : Instagram08 / 08

पति संग घूमने निकलीं सुरभि ज्योति​

सुरभि ज्योति अपने मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं और अब एक्ट्रेस अपने पति संग घूमने निकली हैं। सुरभि ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने पति के साथ मौसम के मजे ले रही हैं। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!