थार के दिल में बसे दो रत्न - जोधपुर और जैसलमेर की शाही यात्रा, 4 दिन की है ट्रिप

Royal Desert Trip: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। इस बार आप जोधपुर और जैसलमेर की शाही यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 10 2025, 07:51 IST
​यात्रा की कर लें तैयारी​Image Credit : Canva01 / 07

​यात्रा की कर लें तैयारी​

राजस्थान की रेत, हवेलियां और किले हर यात्री को अपनी ओर खींचते हैं। अगर आप राजस्थानी संस्कृति का करीब से अनुभव करना चाहते हैं तो थार के दिल में बसे दो रत्न-जोधपुर और जैसलमेर घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है।

​4 दिन का है टूर पैकेज​Image Credit : Canva02 / 07

​4 दिन का है टूर पैकेज​

जोधपुर-जैसलमेर एक्स जोधुपर नाम से इस टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 नवम्बर 2025 को जोधपुर के रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे से पिक-अप आपको किया जाएगा।

​ध्यान देने योग्य बात​Image Credit : Canva03 / 07

​ध्यान देने योग्य बात​

रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे तक आपको खुदकी सहूलियत के हिसाब से आना होगा। 13 नवम्बर के अलावा भी आप किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​Image Credit : Canva04 / 07

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। इसके साथ ही शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था भी कर दी गई है। ​

​इतना होगा खर्चा​Image Credit : Canva05 / 07

​इतना होगा खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 31,920 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 16,280 रुपए और 12,890 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 4,130 तय किया गया है।

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva06 / 07

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

इस पैकेज का कोड NJH091 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-0141-4020192/193/194/198 संपर्क कर सकते हैं।

​प्रमुख आकर्षण​Image Credit : Canva07 / 07

​प्रमुख आकर्षण​

जोधपुर में घूमने की जगहें- मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, घंटाघर मार्केट, उमैद भवन पैलेस और जैसलमेर में घूमने की जगहें- जैसलमेर किला, पाटवों की हवेली, सम सैंड ड्यून्स हैं जहां घूमना मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!