ऋषिकेश की यात्रा इस बार आपके लिए बेहद खास होने वाली है। सफेद रेत और शांत वातावरण के लिए फेमस ऋषिकेश में स्थित गोवा बीच का आप प्लान कर सकते हैं। यहां की सफेद रेत और गंगा की लहरें आपको गोवा के समुद्र तटों से भी ज्यादा शानदार अनुभव प्रदान करेंगी।
ऋषिकेश के राम झूला के पास ही गोवा बीच स्थित है। राम झूला से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर ये स्थित है। शिवानंद आश्रम की ओर जाते हुए मार्ग में ही आपको गोवा बीच मिल जाएगा जहां आप सुकून के 2 पल बिता सकते हैं।
सफेद रेत और गंगा की लहरें यहां का प्रमुख आकर्षण है। पिकनिक मनाने के लिए भी ये परफेक्ट लोकेशन है। यहां आप धूप सेंकने, पानी में खेलने और तस्वीरें लेने का आनंद ले सकते हैं। इसी के सामने कई कैफेज भी हैं जहां आप तरह-तरह के पकवानों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
सुबह-सुबह वीकडेस के दिनों में ही यहां जाने का प्लान करें। शनिवार और रविवार के दिन सुबह 9 बजे के बाद यहां काफी भीड़ होती है। भीड़ से बचने के लिए यात्रा का सर्वोतम समय वीकडेस पर ट्रैवल करना ही है।
गंगा नदी का बहाव यहां तेज होता है, ऐसे में जल क्रीड़ा गतिविधियों में भाग लेते समय आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञ की निगरानी में ही किसी भी प्रकार की एक्टिविटी में शामिल होने का सोचें।
ऋषिकेश में चिलआउट करने के लिए आप अन्य कुछ पॉपुलर बीचेज जैसे नीम बीच, कौडियाला बीच की भी यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिलता है।