प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी काफी देसी अंदाज में पूरी हुई। शादी में गिने चुने लोग थे तो कोई बहुत शाही सजावट, इंतजाम भी नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि पीसी ने भाई की शादी किसी होटल, मैरिज गार्डन या महल में नहीं बल्कि मिलिट्री कैम्प में की थी।
बॉलीवुड सेलेब्स की शादी अक्सर बहुत ही ज्यादा ग्रैंड होती है, लेकिन सिद्धार्थ की शादी काफी देसी रही। हरियाली, सिंपल प्यारा डेकोर बता दें कि शादी का वेन्यू महाराष्ट्र गोवा मिलिट्री कैम्प था। जो कि जुहू में है, और इस खूबसूरत सी जगह पर कई छोटे मोटे फंक्शन्स होते रहते हैं।
मुबंई तो गोवा वालों के लिए ये वेडिंग वैन्यू काफी नया और यूनिक है। इस जगह पर इनडोर तो आउटडोर इवेंट के लिए बैंक्वेट हॉल, गार्डन सब कुछ है। यहां 600 से ज्यादा लोग आ सकते हैं।
महाराष्ट्र और गोवा मिलिट्री कैंप (जुहू) छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 22 मिनट की ड्राइव दूर स्थित है। सिंपल सेटअप में शादी पार्टी करनी है तो ये जगह बुक की जा सकती है।
इस लोकेशन पर इनहाउस कैटरर्स और डेकोरेटर्स इवेंट की सभी आवश्यकताएं पूरी होती हैं। इसी के साथ यहां पर पार्किंग की भी पूरी सुविधा दी गई है। यहां आपको सिर्फ लोकेशन बुक करनी है, बाकि कुछ अरेंज नहीं करना होगा।
इस लोकेशन पर शराब की अनुमति नहीं है। हालांकि नॉन-वेज, वेज खाना, रहना, लॉन, बैंक्वेट सब की सुविधाएं मिल जाएंगी।