26 जनवरी की लंबी छुट्टियां ट्रैवल लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यदि आप लंबे समय से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस बार प्लान जरूर बना लेना चाहिए। हम आपको दिल्ली के आसपास घूमने के लिए कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिल्ली से करीब 280 किलोमीटर दूर मौजूद जयपुर एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है। राजस्थान की शाही विरासत को देखने के लिए जयपुर बेस्ट है। 26 जनवरी के मौके पर शहर में देशभक्ति की झलक भी देखने को मिलती है।
आप कम समय में शांति के साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहते हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट की गंगा आरती मन को सुकून दे देती है।
मसूरी को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है, ये शहर सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाता है। मसूरी दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर दूर मौजूद है।
यदि आप 1-2 दिन की ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से आगरा घूम आना चाहिए। दिल्ली वालों के लिए आगरा एक शानदार शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन है। यहां आप ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थल देख सकते हैं।
यदि आप टूरिस्ट की भीड़ से दूर कुछ पल सुकून और लग्जरी के साथ बिताना चाहते हैं, तो नीमराना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर दूर मौजूद नीमराना फोर्ट में रॉयल स्टे का मजा लिया जा सकता है।