अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश में हैं, तो आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन भारत में ही है। पर्यटकों की भीड़ से काफी हद तक अछूता ये हिल स्टेशन घुमक्कड़ लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
हम बात कर रहे हैं भारत के उत्तर-पूर्व में बसे तवांग (Tawang) की जो बर्फ से ढके पहाड़, बौद्ध मठ और सुरम्य वातावरण के लिए जाना जाता है।
तवांग में आपको प्राकृतिक सुंदरता के दीदार करने के साथ ही आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव मिलेगा। इसका कमर्शियलाइजेशन अभी इतना ज्यादा नहीं हुआ है ऐसे में ये एकदम ऑफबीट डेस्टिनेशन है।
मनाली या फिर शिमला की तुलना में कम टूरिस्ट आपको यहां मिलेगा। बिना किसी भीड़ के आप यहां सुंदर वादियां, झीलें और घाटियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
भारत का सबसे बड़ा मठ तवांग मोनास्ट्री यहीं पर मौजूद है। बौद्ध भिक्षुओं की सादगी, भक्ति और शांति आपको यहां महसूस हो जाएगी।
तवांग मठ के अलावा आप यहां सेला पास, मदर्स लेक, नूरानांग झरना, तवांग वार मेमोरियल की यात्रा कर सकते हैं।
निकटतम एयरपोर्ट: गुवाहाटी, निकटतम रेलवे स्टेशन: तेजपुर या गुवाहाटी है। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो जान लें गुवाहाटी से तवांग की दूरी लगभग 520 किमी है।