नॉर्थ ईस्ट की यात्रा हमेशा से ही पर्यटकों को खासा लुभाती रही है। इस बार खूबसूरत पहाड़ी इलाकों और अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आप नॉर्थ ईस्ट के हिल स्टेशन का रुख कर सकते हैं।
पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से फेमस शिलांग लोकप्रिय हिल स्टेशन है। झीलों, झरनों, और हरे-भरे पहाड़ इस जगह को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हैं। ठंडी और सुखद जलवायु के लिए यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
सिक्किम में स्थित खूबसूरत पर्वतीय गांव लाचुंग कम भीड़भाड़ वाली शांत जगह है। युमथांग घाटी, झांगू झील और कंचनजंगा पर्वत का मनोरम दृश्य आप लाचेटी से देख सकते हैं।
शांत वातावरण और हरे-भरे पहाड़ी इलाकों से घिरे मिर्जा के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। सुंदर हिल स्टेशन मिर्जा असम में स्थित है जो पर्यटकों के लिए एक आदर्श जगह है।
नागालैंड का एक शांत और अद्वितीय हिल स्टेशन मोकोकचुंग बेहद शांत हिल स्टेशन है। सुरम्य दृश्य और हरे-भरे जंगल इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। मोन समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर के लिए फेमस इस हिल स्टेशन की यात्रा का आप प्लान कर सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन तवांग आपकी लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए यहां हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच आप शांति के 2 पल बिता सकते हैं। बौद्ध मठ, तवांग झील और सुरम्य हिमालयी दृश्य आपकी यात्रा को मनोरम बना देंगे।