जेब में इतने पैसा होने पर ही थाईलैंड देगा वीजा, जानें नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, ट्रिप प्लान से पहले लें पूरी जानकारी

थाइलैंड जाने पर आपको अब केवल टिकट ही नहीं बल्कि वीजा के लिए भी पैसा खर्च करना होगा। जी हां मई से थाईलैंड ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है। थाईलैंड सरकार की मानें तो यह नियम उन्होंने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Authored by: गुलशन कुमारUpdated May 21 2025, 11:21 IST
थाईलैंड के नए वीजा नियमImage Credit : Canva01 / 06

थाईलैंड के नए वीजा नियम

थाइलैंड का ट्रिप प्लान करते समय अब आपको कुछ सावधानियों का ध्यान जरूर रखना होगा। जी हां थाईलैंड मई 2025 से अपने वीजा नियमों को सख्त कर रहा है। जिसका असर भारत सहित दुनिया भर के यात्रियों पर पड़ेगा। आज हम आपको थाईलैंड के नए वीजा नियमों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

सख्त होगा इमिग्रेशनImage Credit : Canva02 / 06

सख्त होगा इमिग्रेशन

नए नियमों में थाईलैंड सरकार अब अपने इमिग्रेशन के नियमों को और भी कड़ा करने जा रही है। जिसके पीछे उद्देश्य ट्रैवलिंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है। हालांकि दावा है कि इससे आपकी एंट्री प्रोसेस पहले से आसान हो जाएगी।

भारी-भरकम रखनी होगी जेबImage Credit : Canva03 / 06

भारी-भरकम रखनी होगी जेब

थाइलैंड ट्रिप से पहले अब आपको अपनी जेब में कुछ ज्यादा पैसा स्टोर करना होगा। नए नियम की मानें तो वीजा लेने से पहले अब आपको अपने पास कम से कम 20 हजार थाई भात (लगभग 46 हजार रुपए) रखने होंगे।

दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंटImage Credit : Canva04 / 06

दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

इसके लिए आपको अपनी पिछले 3 महीने की बैंक स्टेटमेंट या किसी व्यक्ति का स्पॉन्सरशिप लेटर दिखाना होगा। इतना ही नहीं अब आपको अपने आने जाने की टिकट के साथ रहने के लिए होटल की बुकिंग भी एडवांस में करनी होगी।

बनवाना होगा कार्डImage Credit : Canva05 / 06

बनवाना होगा कार्ड

1 मई 2025 से लागू नए नियमों के तहत थाईलैंड आने वाले यात्री को थाईलैंड डिजिटल अराइवल कार्ड भी बनवाना होगा। इसके लिए आपको अपनी यात्रा के कम से कम 3 दिन पहले एक ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

कम होगा फ्री वीजा एंट्री का टाइमImage Credit : Canva06 / 06

कम होगा फ्री वीजा एंट्री का टाइम

थाइलैंड अब अपनी फ्री वीजा एंट्री के दिन 60 से घटाकर 30 करने पर विचार कर रहा है। देश में बढ़ते अवैध कामों को देखते हुए सरकार इस नियम को लागू करने का विचार कर रही है। हालांकि अभी भारत के लिए किसी तरह के नियम में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन थाईलैंड यात्रा से पहले थाई दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट से सही जानकारी लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!