अगर आप दिल्ली-एनसीआर से वीकेंड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन बेहतर विकल्प हो सकते हैं। यहां मसूरी, नैनीताल या शिमला जैसी ज्यादा भीड़ नही है।
इस लिस्ट में नंबर 1 पर लैंसडाउन को रखा गया है। अक्टूबर में यहां साफ मौसम की वजह से पहाड़ी नजारे देखने का मौका अच्छा रहता है।
शांत पहाड़, जंगल और झरने पसंद हैं तो चकराता जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां घने देवदार के जंगल, टाइगर फॉल्स और देओबन जैसे स्थान मौजूद हैं।
अक्टूबर में कनाताल का मौसम रोड ट्रिप और आउटडोर एक्टिविटी के लिए काफी अच्छा रहता है। यहां कैंपिंग, जंगल वॉक और आसपास के व्यू पॉइंट्स का मजा उठा सकते हैं।
पक्षियों और घने जंगलों के लिए पंगोट जाना जाता है। यह नैनीताल से करीब 15 किलोमीटर दूर एक शांत पहाड़ी गांव है।
दिल्ली से इसकी दूरी करीब 300 किलोमीटर के आसपास है। यहां चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों का नजारा आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देगा।