मानसून के महीने में प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने के लिए अब आप दूर के पहाड़ो का रुख करने की बजाए सहारनपुर के शिवालिक क्षेत्र की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
बारिश के मौसम में यहां पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा कि आप जन्नत में आ गए हैं। इसकी खूबसूरती के सामने आप शिमला-मनाली भी भूल जाएंगे।
पहाड़ों पर छाए बादल और धुंध प्रकृति को करीब से देखने के लिए बारिश के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
शिवालिक की पहाड़ियों की खूबसूरती की बड़ी वजह बादलों का डेरा है जो बरसात शुरू होते ही नजर आता है।
बारिश के दौरान यहां का मौसम और नजारा बेहद खास बन जाता है क्योंकि बादल पहाड़ियों के काफी करीब आ जाते हैं।
दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के कई शहरों से यहां आसानी से पहुंच की वजह से अगर आपके पास सिर्फ दो या तीन दिन की छुट्टी है, तो यह यात्रा एक शानदार विकल्प हो सकती है।