आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल की बात होते ही सबसे पहले प्रोटीन और फाइबर का जिक्र होता है। लेकिन क्या सिर्फ इन्हीं दो पोषक तत्वों के भरोसे शरीर हेल्दी रह सकता है? इनके अलावा भी शरीर के लिए कई पोषक तत्व जरूरी होते हैं।
प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की मरम्मत के लिए जरूरी है, जबकि फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन ल्दी डाइट का मतलब केवल हाई-प्रोटीन खाना नहीं, बल्कि सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सही संतुलन है।
विटामिन A, B, C, D, E और K शरीर के अलग-अलग कार्यों के लिए जरूरी हैं। इनकी कमी से थकान, बार-बार बीमार पड़ना, हड्डियों में कमजोरी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर के लिए कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और आयोडीन जैसे मिनरल्स बेहद जरूरी हैं। बैलेंस डाइट में इन सभी मिनरल्स का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है।
लोग वजन बढ़ने के डर से फैट्स से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं, लेकिन जबकि शरीर को हेल्दी फैट्स की जरूरत होती है। इनके लिए डाइट में अखरोट, अलसी के बीज, मछली, मूंगफली और सीमित मात्रा में अच्छे वेजिटेबल ऑयल शामिल किए जा सकते हैं।
पोषण की बात सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है। शरीर में पर्याप्त पानी और सोडियम, पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी जरूरी होता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करना जरूरी है।
आप सच में फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो सिर्फ प्रोटीन और फाइबर पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। इसलिए अगली बार अपनी डाइट प्लान करते समय केवल "हाई-प्रोटीन" नहीं, बल्कि "बैलेंस्ड न्यूट्रिशन" को प्राथमिकता दें।