अध्यात्म

Numerology: इस मूलांक वालों की बोली हुई बातें अक्सर सच होती हैं; जानिए इनके करियर, लव लाइफ और भाग्य के बारे में

Numerology: अंक ज्योतिष एक बहुत ही पुराना, लेकिन सटीक शास्त्र है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक से उनके स्वभाव और करियर से जुड़े राज खोले जाते हैं। आज यहां पर आप उस एक मूलांक के स्वभाव और जीवन से जुड़े विभिन्न रहस्यों के बारे में जानेंगे, जिनकी बोली हुई बातें अक्सर सच साबित होती हैं।

Image

मूलांक 5 के लोगों की खासियत

Numerology: कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों की कही हुई बातें अक्सर सच साबित हो जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि इसके पीछे उनका मूलांक भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक उसके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करता है। इसके जरिए भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और भविष्य से जुड़े कई अहम संकेतों के बारे में जाना जा सकता है।

आज पंडित एवं ज्योतिष एक्सपर्ट मयंक शर्मा उस एक मूलांक वालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कही हुई बातें अक्सर सच साबित होती हैं। साथ ही इनके करियर, लव लाइफ, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।

इन लोगों की बोली हुई बातें अक्सर होती हैं सच

पंडित एवं ज्योतिष एक्सपर्ट मयंक शर्मा बताते हैं कि मूलांक 5 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है) वालों के जीवन पर बुध ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है क्योंकि ये इनके स्वामी हैं। बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ही मूलांक 5 वाले लोगों के द्वारा बोली गई बातें अक्सर सच हो जाती हैं।

मूलांक 5 वालों की सेहत कैसी रहती है?

मूलांक वालों का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है। इन लोगों को कभी-कभार कफ, कोल्ड, एलर्जी, गले-छाती के रोग और सांस संबंधी समस्या हो सकती है, लेकिन गंभीर बीमारियों के होने की संभावना काफी कम होती है। ये लोग हर मौसम में एनर्जी से भरपूर सेहतमंद रहते हैं।

मूलांक 5 वालों की शादी किस उम्र में होती है?

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 5 वालों की शादी बहुत देर से नहीं होती है। इनकी 22, 23 या 25 उम्र के आसपास कभी भी शादी हो जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Akanksha Chamola की तरह निडर होते हैं इस मूलांक के लोग

मूलांक 5 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन

  • जिन लोगों का मूलांक 5 है, वो एमबीए या होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्स के बाद इनकी अच्छी सैलरी पर नौकरी लगने की संभावना ज्यादा होती है।
  • ये चार्टर्ड अकाउंटेंट, अकाउंटेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सलाहकार, मेंटोर या शिक्षक भी बन सकते हैं।
  • मूलांक 5 वाले लोगों की कुंडली में यदि मिथुन लग्न या कन्या लग्न है तो ये एडवाइजर,अध्यापक और शिक्षक जैसे क्षेत्रों में बहुत ही अच्छा काम करते हैं। साथ ही अपार नाम, पैसा और सम्मान कमाते हैं।
  • जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर और वास्तु एक्सपर्ट यानी धर्म के विशेषज्ञ बनने की सलाह दी जाती है। दरअसल, बुध ग्रह के प्रभाव के कारण इनके द्वारा बोली गई बातों के सच होने की संभावना अधिक होती है।
  • मूलांक 5 वाले यदि खुद का बिजनेस करना चाहते हैं तो कपड़े, होटल इंडस्ट्री या सैलून में अच्छा काम कर सकते हैं।
  • इनके पत्रकारिता के क्षेत्र में सफल होने की संभावना भी अधिक होती है क्योंकि ये बहुत ही अच्छे प्रेजेंटर होते हैं।
मूलांक 5 वालों की लव लाइफ कैसी रहती है?

मूलांक 5 वाले अपने पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं और एक अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। इन लोगों को भी एक उत्तम जीवनसाथी मिलता है। पंडित जी बताते हैं कि इनके जीवनसाथी पर मंगल ग्रह का ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण वो कठोर स्वभाव के होते हैं। हालांकि, मूलांक 5 वालों के लिए उनका जीवनसाथी काफी भाग्यशाली रहता है। अगर ये अपने जीवनसाथी की सलाह पर चलते हैं तो इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही बढ़िया रहता है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article