बेटियां जब अपने सपनों को संकल्प बनाकर आगे बढ़ती हैं, तो उनकी सफलता केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रेरणा बन जाती है।
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र के ग्राम नेहरूपुर निवासी अंजली ने यूपीएससी में झंडा गाड़ा है और साइंटिस्ट ग्रेड-ए पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी द्वारा आयोजित भर्तियों में सफलता पाना आसान नहीं होता है लेकिन अंजलि ने अथक परिश्रम और मेहनत से इसमें जगह बना ली है।
अंजली ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। उनकी यह सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे खुर्जा एवं बुलंदशहर जनपद के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अंजलि के पिता विनोद कुमार साधारण परिवार से आते हैं और बेटी को पढ़ाने में उन्होंने पूरी जान लगा दी। अब बेटी ने उनका मान बढ़ाया है।
यह शानदार उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और माता-पिता के संस्कारों का उत्कृष्ट परिणाम है।