शांति और प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटक लेह लद्दाख की यात्रा करते हैं। पहाड़ों से लेकर घाटियों तक लेह लद्दाख की यात्रा के दौरान आपको अद्भुत तस्वीर देखने को मिलती है।
लेह की यात्रा के दौरान आपको वहीं मौजूद तकरीबन 120 किलोमीटर दूर लामायुरु गांव की यात्रा करनी चाहिए जिसे धरती का चांद कहा जाता है।
लेह लद्दाख में नीली झीलें, बर्फीले पहाड़, और सूखा रेगिस्तान आपको एक अलग ही ग्रह में होने का एहसास देते हैं।
भारत-चीन सीमा के पास स्थित पांगोंग झील यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है। नीला पानी और आसपास के बर्फीले पहाड़ इस जगह को बेहद खास बनाते हैं।
खूबसूरती और शांति की चाह रखने वाले पर्यटक नुब्रा घाटी का रुख कर सकते हैं। डेस्किट मठ और बौद्ध मठ यहां का प्रमुख आकर्षण है।
ताजगी का अहसास करने के लिए पर्यटक त्सो मोरिरी झील का रुख करते हैं। ट्रैकिंग स्थल के रूप में भी ये जगह फेमस है। लद्दाख के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध मठों में हेमिस मठ को गिना जाता है। यहां का अद्वितीय वातावरण बेहद खास है।