सुकून भरे पल बिताने के लिए अगर आप किसी हिल स्टेशन की यात्रा करना चाहते हैं जहां आप शांति, प्रकृति और स्वच्छ हवा में चिलआउट कर सकें तो ऐसा संभव है। इन 5 हिल स्टेशनों की यात्रा आपको तरोताजा कर देगी।
कुल्लू के पास स्थित छोटा सा गांव शोजा इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल है। जंगल को एक्सप्लोर करने के साथ ही शांति की तलाश में अगर आप हैं तो ये हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट है। जलोरी पास ट्रेक, सेरोलसर झील और देवदार के जंगलों में वॉक यहां का प्रमुख आकर्षण है।
बौद्ध संस्कृति से भरपूर और बेहद शांत जगह तवांग आपकी बकेटलिस्ट में होनी ही चाहिए। तवांग मठ, शुन्गात्सेर झील और बुमला पास यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। सोलो ट्रिप पर जाने के लिए भी ये जगह बेस्ट है।
पिथौरागढ़ से तकरीबन 50 किमी की दूरी पर चौकोरी स्थित है। पंचाचूली और नंदा देवी की चोटियों का सुंदर दृश्य देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं। सूर्यास्त देखना और चाय बागान घूमना यहां के प्रमुख आकर्षण है।
किन्नौर जिले का शांत और सुरम्य गांव कलपा की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। किन्नर कैलाश पर्वत का मनोरम नजारा आप यहां से देख सकते हैं। रिकांगपिओ दर्शन, सेब के बागान घूमना और बर्फीले पहाड़ों का नजारा आपकी यात्रा को बेहद खास बना देगा।
पिथौरागढ़ से लगभग 125 किमी की दूरी पर मुनस्यारी स्थित है। ट्रेकिंग और हिमालयी दृश्य के लिए ये गांव जाना जाता है। मुनस्यारी का प्रमुख आकर्षण- खलिया टॉप ट्रेक, बिर्थी फॉल्स, पंचाचूली बेस कैंप है।