जरूरत से ज्यादा टूरिस्ट यात्रा का पूरा मजा किरकिरा कर देते हैं। आइए जानते हैं भारत के 5 ऐसे क्लासिक हिल स्टेशन, जहां की खूबसूरती तो दिल जीत लेती है, लेकिन ट्रैफिक लोगों का धैर्य तोड़ देता है।
कभी अंग्रेजों की समर कैपिटल रहा शिमला आज भी घूमने-फिरने वालों को बेहद पसंद आता है। लेकिन, दिल्ली और चंडीगढ़ से आसान पहुंच होने की वजह से यहां हर सीजन में भारी भीड़ उमड़ती है। छुट्टियों, क्रिसमस, न्यू ईयर और बर्फबारी के समय यहां घंटों जाम लगना आम बात है।
हनीमून कपल्स, बाइकर्स, बैकपैकर्स और स्नो देखने वाले टूरिस्ट पूरे साल यहां पहुंचते रहते हैं। लॉन्ग वीकेंड और सर्दियों में लंबा ट्रैफिक जाम यहां एकदम आम बात है। सोलंग वैली, रोहतांग पास और अटल टनल जाने वाले रास्तों पर गाड़ियों की कतारें आम नजारा बन चुकी हैं।
देहरादून और दिल्ली से आसान कनेक्टिविटी होने की वजह से यहां हर वीकेंड भीड़ उमड़ पड़ती है। ज्यादातर लोग यहां अपनी निजी गाड़ियों से पहुंचते हैं जिसके चलते पार्किंग की भारी कमी देखने को मिलती है।
नैनीताल में सड़कें बेहद सीमित हैं और झील के चारों ओर ही ज्यादातर ट्रैफिक घूमता रहता है। छुट्टियों के दौरान यहां हालात बेकाबू हो जाते हैं। कई बार तो शहर में एंट्री करने से पहले ही गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है।
यहां की संकरी और खड़ी सड़कें ट्रैफिक संभालने में अक्सर जवाब दे देती हैं। टूरिस्ट सीजन में टैक्सी, लोकल वाहन और बाहर से आने वाली गाड़ियों की वजह से सड़कों पर भारी भीड़ लग जाती है।