गोवा इंडिया के यंगस्टर्स के लिए हमेशा से ही नंबर वन ट्रेवल डेस्टिनेशन रही है। पार्टी करनी है या बीच लाइफ का लुत्फ उठाना है तो गोवा का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि यही नहीं गोवा में और भी कई चीजें हैं। बता दें कि गोवा की 5 दिन की ट्रिप के लिए आपको 15,000 करीब तक का बजट रखना पड़ेगा, अब देखें आखिर गोवा क्यों बार बार जाना पसंद करते हैं लोग।
गोवा जाना सबसे पहले यंगस्टर्स यहां के खूबसूरत बीच को देखने के लिए करते हैं। गोवा की बीचलाइफ बहुत ही सुकून भरी होती है। यहां आप चिल कर सकते हैं और बिजी काम वाली जिंदगी से कुछ दिन का ब्रेक लेकर यहां चिल करना बेस्ट है।
गोवा में आपको पुर्तगाली तो फ्रेंच आर्किटेक्चर की खूबसूरती देखने को मिल जाएगी। एस्थेटिक कैफे, समुद्र किनारे खूबसूरत वाइब के साथ प्यारी रंगीन गलियों में समय बिताना काफी शानदार होता है।
गोवा जैसी नाइटलाइफ पूरे भारत में कहीं नहीं देखने को मिल सकती है। अगर आपको पार्टी करने का, डांस करने का खूब शौक है तो गोवा आपके लिए बेस्ट जगह है।
गोवा में आपको रोमांच का भी भरपूर मजा मिलेगा, यहां पर आप वॉटर एक्टिविटी, हॉट एयर बैलून राइड, पैराग्लाइडिंग समेत बहुत कुछ कर सकते हैं।
गोवा की गलियों में खूब हरियाली है और बहुत सी हिडन प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज जगहें हैं। झरने, नदी, जंगल के बीच समय बिताना पसंद है तो झटपट गोवा जाने का प्लान बना लें।