अगल आप जेन Z फीमेल हैं और भारत में ही सोलो ट्रैवल का प्लान कर रही हैं तो ऐसी जगह चुनना बेहतर होगा जहां घूमना आसान हो और पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधाएं भी मिल सकें। यहां दी गई 5 जगहें बेहद खास हैं।
ऋषिकेश एक अच्छा विकल्प है यहां आपको गंगा किनारे सुकून भरा माहौल, योग, ध्यान, कैफे और रोमांचक गतिविधियां एक ही जगह मिल जाएंगी।
अगर आप ऐसी जगह चाहती हैं जहां बहुत ज्यादा भागदौड़ न हो और आराम से शहर को महसूस किया जा सके, तो मैसूर घूमने का प्लान कर सकती हैं।
अकेले सफर में किताब पढ़ने, कैफे में बैठने या प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए मैक्लोडगंज अच्छी जगह है।
फ्रेंच क्वार्टर की रंगीन गलियां, समुद्र किनारा, छोटे कैफे और शांत माहौल इसे सोलो ट्रैवल के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
अगर पहाड़ या समुद्र के बजाय आपको इतिहास और संस्कृति में ज्यादा दिलचस्पी है तो जयपुर का रुख किया जा सकता है।