आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कुफरी की सैर, हिमालयन नेशनल पार्क, टट्टू और याक की सवारी, कुफरी से हिमालय के अनंत दृश्य देखने का मौका मिल रहा है।
24-07-2025 को भोपाल से दिल्ली और फिर दिल्ली से शिमला के लिए निकलना होगा। सुबह-सुबह आरकेएमपी स्टेशन से 20171 वीबी एक्सप्रेस से एनज़ेडएम के लिए प्रस्थान करना है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 जुलाई के अलावा भी रविवार और शनिवार को छोड़कर अन्य किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा। वापसी ट्रेन का किराया: वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार के साथ ही वंदे भारत ट्रेन में भोजन भी आपको मिलेगा।
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹75900 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹41600 और ₹33300 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹22300 है।
इस पैकेज का कोड WBR89 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 9321901862, 9321901861, 7021091854, 8287931724 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।