फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट ये टूर पैकेज, 7 दिन की होगी ट्रिप, जानें खर्चा

परिवार के साथ शिमला, मनाली घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी बुकिंग कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Aug 10 2025, 14:06 IST
​घूमने का बना लें प्लान​Image Credit : Canva01 / 07

​घूमने का बना लें प्लान​

अगर आप फैमिली ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEAUTY OF HIMACHAL नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। (photo-canva)

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​Image Credit : Canva02 / 07

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​

शिमला, मनाली की खूबसूरत वादियों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। सात ऊंची पहाड़ियों से घिरा, शिमला परिवार के साथ घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। मनाली मनाली प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ शांति चाहने वालों को भी आकर्षित करता है। (photo-canva)

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva03 / 07

​नोट कर लें डेट​

14 अगस्त 2025 को भोपाल से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह-सुबह आरकेएमपी स्टेशन से 20171 वीबी एक्सप्रेस से एनजेडएम के लिए प्रस्थान करना होगा। एनजेडएम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शिमला ड्राइव करके पहुंचेगे। (photo-canva)

​ध्यान देने योग्य बात​Image Credit : Canva04 / 07

​ध्यान देने योग्य बात​

इस पैकेज के लिए बुकिंग आप शनिवार, रविवार छोड़कर अपनी सुविधा के हिसाब से अन्य दिनों के लिए भी कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप का आप प्लान कर सकते हैं। (photo-canva)

​रहने-खाने की नो टेंशन​Image Credit : Canva05 / 07

​रहने-खाने की नो टेंशन​

ब्रेकफास्ट और डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। ऐसे में आपको रहने-खाने की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। (photo-canva)

​सिर्फ इतना होगा खर्चा​Image Credit : Canva06 / 07

​सिर्फ इतना होगा खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 75900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 41600 और 33300 तय किया गया है। (photo-canva)

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva07 / 07

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WBR89 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9321901861, 7021091854, 8287931724 संपर्क भी कर सकते हैं। (photo-canva)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!