बीते दौर की गोद में सुकून के दो पल बिताना सपने जैसा लगता है। लेकिन, आज के टाइम में भी आप पुराने जमाने वाली शांति और सुकून को महसूस कर सकते हैं। यहां जिंदगी धीरे चलती है और लोग मुस्कराते हैं। (फोटो-कैनवा)
ब्रिटिश भारत की समर कैपिटल के रूप में फेमस शिमला आज भी आपको पुराने जमाने की वाइब देती है। पुराने जमाने के चर्च और लकड़ी के घर, टॉय ट्रेन, मॉल रोड आज भी शिमला का विंटेज चार्म जिंदा रखे हुए हैं।
अंग्रेजों के समय की बनी कोठियां और होटल्स आज भी दार्जिलिंग में मौजूद हैं। टॉय ट्रेन और चाय बागानों की शान दार्जिलिंग की यात्रा आपको बेहद प्राचीन समय में ले जा सकती है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यहां का प्रमुख आकर्षण है।
पुराने जमाने के राजसी बंगले और देवस्थल के दीदार करना आपका दिल खुश कर सकता है। नक्की झील और दिलवाड़ा मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है। रेगिस्तान में बसे एक ठंडे आशियाने के लिए आप यहां जा सकते हैं।
अंग्रेजों के समय की गली-कूचियां आज भी यहां पर पहले की ही तरह बनी हुई हैं। रस्किन बॉन्ड की कहानियों वाला वातावरण, ब्रिटिश बंगले और पुरानी बेकरी लैंडौर की पहचान हैं।
यूरोपीय शैली के चर्च और घर आपको पुराने जमाने की याद दिला देंगे। पुरानी कालोनी की तरह सजा-संवरा कुन्नूर शांत और कम भीड़ वाला स्थान है जहां दो पल सुकून के लिए जाया जा सकता है।
शांत वातावरण और 90s-टाइप कैफे मैक्लॉडगंज की पहचान है। तिब्बती संस्कृति और ब्रिटिश अतीत का मेल आपको यहां देखने को मिल जाएगा। ब्रिटिश समय की सड़कें और बंगले आज भी यहां मौजूद है।