शादी की पहली सालगिरह को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अगर आप इस सालगिरह को यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये 5 खूबसूरत जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।
बीच और रोमांस का अनूठा संगम आपको गोवा में देखने को मिल जाएगा। गोवा का सफेद रेत और समुद्र का शांत माहौल इसे परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है। साथी के साथ यहां आप बीच वॉक, वाटर स्पोर्ट्स और शानदार सी-फूड का मजा ले सकते हैं।
पहाड़ों की गोद में रोमांस करने का मजा ही कुछ और है इसके लिए आप मनाली जाने का प्लान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान यहां आप सोलंग वैली, रोहतांग पास और सुंदर होटल रिसॉर्ट्स का मजा ले सकते हैं।
झीलों का रोमांटिक शहर उदयपुर आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां की झीलें और शाही हवेलियां इसे सेलिब्रेशन के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनाती हैं। लेक पिचोला की बोट राइड और सुंदर होटल डिनर का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।
पहाड़ों में रोमांटिक पल का मजा लेने के लिए आप शिमला जाने का भी प्लान कर सकते हैं। हरी-भरी घाटियां और शांत वातावरण शादी की पहली सालगिरह के लिए इसे परफेक्ट लोकेशन बनाती है। माल रोड पर वॉक और कैफे डेट का मजा आप यहां ले सकते हैं।
संस्कृति और शांति का अनूठा मिश्रण आपको यहां देखने को मिल जाएगा। कोची का समुद्र तट, ऐतिहासिक चर्च और सांस्कृतिक अनुभव आपके रिश्ते में नई मिठास जोड़ेगा। यात्रा के दौरान यहां आप समुद्री भोजन का आनंद ले सकते हैं।