यात्रा करना अगर आपको पसंद है लेकिन, हर बार महंगे फ्लाइट की टिकट की वजह से आपको प्लानिंग कैंसिल करनी पड़ती है तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ आसान फ्लाइट बुकिंग टिप्स है जिन्हें जानकर आप फ्लाइट टिकट पर अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं।
किस दिन यात्रा कर रहे हैं और किस टाइम घूमने जा रहे हैं इस बात का विशेष ध्यान रखें। वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार) पर फ्लाइट टिकट बुक करने से बचें इसकी जगह मंगलवार और बुधवार को यात्रा का प्लान करें। इस टाइम फ्लाइट बुक करना सस्ता होता है।
किफायती यात्रा करना चाहते हैं तो जान लें कि फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे अच्छा समय मंगलवार, बुधवार और गुरुवार होता है। देर रात की फ्लाइट्स भी अक्सर सस्ती होती हैं।
आखिरी मिनट पर कभी भी फ्लाइट की टिकट बुक मत करें। इस समय कीमत दोगुनी हो जाती हैं। इसके अलावा त्योहार, स्कूल हॉलीडे या फिर पीक सीजन (दिसंबर, जनवरी) के मौके पर भी फ्लाइट का टिकट महंगा होता है।
फ्लाइट की कीमत पर नजर रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में गूगल फ्लाइट्स या स्काईस्कैनर जैसी वेबसाइट पर फ्लाइट फेयर अलर्ट लगाएं। टिकट की कीमत जैसे ही कम होगी आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
एडवांस बुकिंग करने पर (2 से 3 महीने पहले) फ्लाइट की टिकट सस्ती मिलती हैं। बहुत ज्यादा पहले (6+ महीने) या बहुत लेट (1-2 हफ्ते पहले) फ्लाइट की टिकट बुक करने से बचें।
ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां समय-समय पर कैशबैक या डिस्काउंट कूपन ऑफर करते हैं। फ्लाइट टिकट बुक करते समय इनका इस्तेमाल करना बिल्कुल भी मत भूलें।