इस बात को बेहद कम लोग जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है जहां पर दुल्हन का बाजार सजता है। दुल्हन के इस बाजार में मां बाप खुद बोली लगवाते हैं और सामने वाला इंसान मनपसंद बीवी खरीदकर घर ले जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुल्गारिया देश में एक ऐसी जगह है जहां पर महिलाओं को खरीदना-बेचना अलाउड है। यहां पर दुल्हन का बाजार लगता है जो बिल्कुल लीगल है। इस मार्केट में जाकर लोग अपने लिए पसंद की बीवी खरीदते हैं।
बुल्गारिया में स्थित स्तारा जागोर नाम की जगह पर दुल्हन की मंडी सजती है। ये बाजार वहां के लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चित है। यहां मर्द अपने परिवार वालों के साथ आता है और अपनी पसंद की लड़की का चुनाव करता है।
दुल्हन का ये बाजार आमतौर पर वहां की गरीब लड़कियों के लिए सजता है। शादियों में काफी खर्च होता है ऐसे परिवार जो गरीबी की वजह से अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते वो इस मंडी में अपनी बेटी को ले जाकर उसकी शादी करवाते हैं।
ये प्रथा बुल्गारिया में काफी प्रचलित है और लंबे समय से चल रही है। यहां लड़कियों की कीमत अलग-अलग तरीके से तय होती है जिसमें कई पैमाने शामिल होते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कलाइदझी समुदाय के लोग यहां अपनी बेटियों को बेचते हैं। खरीदी गई लड़की को बहू का दर्जा देना अनिवार्य होता है।
अगर आप भारत से बुल्गारिया देश की यात्रा करना चाहते हैं तो सोफिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट वहां का प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। भारत से बुल्गारिया के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है ऐसे में दुबई, दोहा या फिर इस्तांबुल से आपको फ्लाइट चेंज करनी होगी।