दिन 01 (29.08.26) टूर की शुरुआत राजकोट से होगी। यहां से यात्री ट्रेन में बोर्ड करेंगे। रास्ते में सुरेंद्र नगर, विरमगाम, साबरमती जंक्शन, नडियाद, आणंद, चायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर जैसे स्टेशन से होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। दिन 02 (30.08.26) पूरा दिन ट्रेन में सफर होगा।
दिन 03 (31.08.26) को पुरी रेलवे स्टेशन/मालतिपतपुर पहुंचने के बाद होटल या वाहन से पुरी ले जाया जाएगा। यहां जगन्नाथ मंदिर, पुरी बीच और लोकल मार्केट घुमाया जाएगा। रात का खाना और रुकने की व्यवस्था पुरी में होगी।
दिन 04 (01.09.26) नाश्ते के बाद कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। अगर समय मिला तो चंद्रभागा बीच भी घुमाया जाएगा। इसके बाद गुवाहाटी के लिए प्रस्थान होगा। दिन 05 (02.09.26) गुवाहाटी के लिए ट्रेन यात्रा जारी रहेगी।
दिन 06 (03.09.26) गुवाहाटी पहुंचने के बाद फ्रेश होकर कामाख्या मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात का खाना और रुकने की व्यवस्था गुवाहाटी में होगी। दिन 07 (04.09.26) सुबह जल्दी फिर से कामाख्या मंदिर के दर्शन होंगे। दोपहर के बाद गया के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
दिन 08 (05.09.26) गया रेलवे स्टेशन पहुंचकर बोधगया ले जाया जाएगा और होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। शाम को लोग अपने अनुसार घूम सकते हैं। दिन 09 (06.09.26)- नाश्ते के बाद विशाल बुद्ध प्रतिमा और महाबोधि मंदिर के दर्शन होंगे। लंच के बाद विष्णुपद मंदिर, मां सर्व मंगल गौरी शक्ति पीठ और घाटों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद रात की ट्रेन यात्रा शुरू होगी।
दिन 10 (07.09.26)- वाराणसी पहुंचने पर काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और गंगा आरती के दर्शन होंगे (स्वयं व्यवस्था से)। रात का खाना और ठहराव वाराणसी में रहेगा। दिन 11 (08.09.26)- सुबह होटल चेकआउट करके स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।ब्रेकफास्ट ट्रेन में ही होगा। दोपहर में अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन होंगे। शाम को वापस लौटने के लिए ट्रेन पकड़नी होगी (रात की यात्रा)।
दिन 12 (09.09.26) रास्ते में संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम और दाहोद होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। दिन 13 (10.09.26) गोधरा, चायापुरी, आणंद, नडियाद, साबरमती जंक्शन, विरमगाम और सुरेंद्र नगर होते हुए यात्रा पूरी होगी।
स्लीपर क्लास में ये ट्रिप आपको 24,200 रुपए में पड़ेगी। 3AC में किराया- 40,100 2AC में किराया- 49,500 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 9321901849, 9321901851 पर संपर्क कर सकते हैं।