बारिश थमते ही घूम आएं भारत की ये 7 जगहें, सितंबर में दिखता है जन्नत जैसा नजारा

सितंबर में मानसून की बारिश धीरे-धीरे कम होने लगती है। पहाड़ धुले-निखरे दिखाई देते हैं, झरनों में भरपूर पानी होता है और मैदानों में हरियाली छा जाती है। उमस और भारी बारिश से राहत मिलने के बाद भारत की कई जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये 7 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। हां बस ये ध्यान रखें कि सितंबर में पहाड़ी इलाकों में अचानक बारिश या भूस्खलन की आशंका रह सकती है। ताे होटल और वाहन बुक करने से पहले स्थानीय मौसम, सड़क की स्थिति और सरकारी ट्रैवल एडवाइजरी जरूर जांच लें।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Sep 15 2026, 14:22 IST
फूलों की घाटी, उत्तराखंडImage Credit : Canva01 / 07

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

सितंबर में उत्तराखंड की फूलों की घाटी किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसी दिखाई देती है। पहाड़ों के बीच बिछी हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और बादलों से ढकी चोटियां सफर को यादगार बना देती हैं। ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए यह शानदार जगह है। यात्रा से पहले मौसम और ट्रेक रूट की स्थिति जरूर जांच लें।

मुन्नार, केरलImage Credit : Canva02 / 07

मुन्नार, केरल

मानसून के बाद मुन्नार के चाय बागानों का रंग और भी गहरा हो जाता है। दूर तक फैली हरी पहाड़ियां, धुंध से घुमावदार सड़कें और छोटे-बड़े झरने यहां का नजारा बदल देते हैं। सितंबर में पर्यटकों की भीड़ भी पीक सीजन के मुकाबले कम मिल सकती है। प्रकृति के बीच कुछ शांत दिन बिताने के लिए मुन्नार अच्छा विकल्प है।

कूर्ग, कर्नाटकImage Credit : Canva03 / 07

कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कूर्ग सितंबर में हरियाली से भर जाता है। कॉफी के बागान, जंगल, झरने और सुबह की हल्की धुंध इसे बेहद रोमांटिक बना देती है। एबी फॉल्स, राजा सीट और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट यहां की लोकप्रिय जगहें हैं। बारिश के बाद झरनों के आसपास फिसलन हो सकती है, इसलिए आरामदायक और मजबूत जूते पहनकर जाएं।

उदयपुर, राजस्थानImage Credit : Canva04 / 07

उदयपुर, राजस्थान

बारिश के बाद झीलों का शहर उदयपुर एक अलग ही रंग में दिखाई देता है। झीलों में पानी बढ़ जाता है और अरावली की पहाड़ियां हरी नजर आने लगती हैं। पिछोला झील में बोटिंग, सज्जनगढ़ पैलेस से सूर्यास्त और पुराने शहर की गलियों में घूमना इस मौसम में खास अनुभव बन सकता है।

शिलॉन्ग और सोहरा, मेघालयImage Credit : Canva05 / 07

शिलॉन्ग और सोहरा, मेघालय

सितंबर में मेघालय की पहाड़ियां बादलों, झरनों और गहरी हरियाली से घिरी रहती हैं। शिलॉन्ग से सोहरा यानी चेरापूंजी की सड़क यात्रा के दौरान कई शानदार व्यू पॉइंट दिखाई देते हैं। नोहकलिकाई फॉल्स, सेवन सिस्टर्स फॉल्स और लिविंग रूट ब्रिज यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। हालांकि इस क्षेत्र में बारिश बनी रह सकती है, इसलिए मौसम देखकर कार्यक्रम बनाएं।

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेशImage Credit : Canva06 / 07

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

शोर और भीड़ से दूर छुट्टियां बितानी हों तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली जा सकते हैं। सितंबर में यहां धान के खेत चमकीले हरे रंग में दिखाई देते हैं। चारों तरफ फैली पहाड़ियां, देवदार के जंगल और छोटे गांव इस जगह को बेहद सुकून भरा बनाते हैं। यात्रा के लिए आवश्यक परमिट और स्थानीय मौसम की जानकारी पहले से ले लें।

चिखमंगलूर, कर्नाटकImage Credit : Canva07 / 07

चिखमंगलूर, कर्नाटक

बारिश के बाद चिखमंगलूर की पहाड़ियां और कॉफी एस्टेट ताजगी से भर उठते हैं। मुल्लयनगिरि की ऊंची चोटियां, बाबा बुदनगिरि की घुमावदार सड़कें और झरनों का नजारा सितंबर की यात्रा को खास बना सकता है। यहां सुबह और शाम मौसम हल्का ठंडा हो सकता है। कपल ट्रिप के साथ यह जगह दोस्तों और परिवार के लिए भी अच्छी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!