'Daayra' से पहले इन 5 मूवीज में दिखाया गया था 'रियल लाइफ एनकाउंटर', कांप उठी दर्शकों की आत्मा

These Bollywood Movies Shows Police Encounter Before Daayra: 'दायरा' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन बता दें कि इससे पहले भी पांच बॉलीवुड मूवीज में पुलिस एनकाउंटर दिखाया गया था।

Authored by: ashna malikUpdated Sep 15 2026, 13:53 IST
'दायरा' से पहले इन फिल्मों में दिखा रियल-लाइफ एनकाउंटरImage Credit : Instagram01 / 06

'दायरा' से पहले इन फिल्मों में दिखा रियल-लाइफ एनकाउंटर

These Bollywood Movies Shows Police Encounter Before Daayra: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसे जंगली पिक्चर्स व पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। 'दायरा' 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन बता दें कि 'दायरा' से पहले कई ऐसी बॉलीवुड मूवीज रिलीज हुई हैं, जो कि एक रियल लाइफ एनकाउंटर से प्रेरित हैं। इस लिस्ट में 'शूटआउट ऐट वडाला' से लेकर 'अब तक छप्पन' शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों पर-

अब तक छप्पन (Ab Tak Chhappan)Image Credit : Instagram02 / 06

अब तक छप्पन (Ab Tak Chhappan)

फिल्म 'अब तक छप्पन' साल 2004 में आई थी, जो कि क्राइम थ्रिलर पर तो आधारित थी, साथ ही मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के जीवन से प्रेरित थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने साधु आगाशे का किरदार अदा किया था, जो कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट था। मूवी में दिखाया गया कि अपराधियों को खत्म करने के लिए उसने बेहद आक्रामक तरीका अपनाया हुआ था। मूवी में नाना पाटेकर के कैरेक्टर ने अपनी पत्नी की मौत के जिम्मेदार लोगों से बदला लेने की भी कोशिश की थी।​

एनकाउंटर द किलिंग (Encounter: The Killing)Image Credit : Instagram03 / 06

एनकाउंटर द किलिंग (Encounter: The Killing)

​'एनकाउंटर: द किलिंग' नसीरुद्दीन शाह स्टारर मूवी है। इस फिल्म में एक्टर ने इंस्पैक्टर सैम भारूचा का किरदार अदा किया था। मूवी में दिखाया गया कि सैम पीछा करते हुए एक युवा गैंगस्टर को मार देता है। लेकिन इस घटना से सैम भारूचा पर भारी असर पड़ता है, क्योंकि अपने पुलिस करियर में उसने पहले कभी ऐसा नहीं किया था। बाद में सैम को पता चलता है कि जिस अपराधी को उसने गोली मारी, वह आत्मसमर्पण करने वाला था। ऐसे में सैम भारूचा को और भी ज्यादा पछतावा होता है। फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इसके रहस्य और भी दिलचस्प होते जाते हैं।​

शूटआउट ऐट लोखंडवाला (Shootout At Lokhandwala)​Image Credit : Instagram04 / 06

शूटआउट ऐट लोखंडवाला (Shootout At Lokhandwala)​

​संजय दत्त, विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुए हत्याकांड पर आधारित है। ये घटना 1991 में घटित हुई थी, जिसमें मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर माया डोलास और उसके साथियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस फिल्म में संजय दत्त ने एसीपी शमशेर खान का किरदार अदा किया था। मूवी में क्राइम और थ्रिलर देख कोई भी हैरान रह जाए। फिल्म में सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा, अमृता सिंह और तुषार कपूर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।​

शूटआउट ऐट वडाला (Shootout At Wadala)Image Credit : Instagram05 / 06

शूटआउट ऐट वडाला (Shootout At Wadala)

​जॉन अब्राहम स्टारर 'शूटआउट ऐट वडाला' मान्या सुर्वे के जीवन और उसके एनकाउंटर पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया कि मान्या सुर्वे ने कैसे अपराध और अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कदम रखा और एक खूंखार गैंगस्टर बना। फिल्म में मान्या सुर्वे की गैंग और दाउद इब्राहिम गैंग के बीच हुई टकराव को भी दिखाया गया। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे मान्या को पुलिस द्वारा बनाई गई योजना के तहत मार गिराया गया था। इस फिल्म में थ्रिलर और क्राइम का स्तर जबरदस्त था।​

बाटला हाउस (Batla House)Image Credit : Instagram06 / 06

बाटला हाउस (Batla House)

​जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'बाटला हाउस' 2008 में दिल्ली में हुए विवादित एनकाउंटर पर आधारित है, जहां पुलिस जामिया नगर में मौजूद एक फ्लैट पर रेड डालती है। क्योंकि उन्हें जानकारी मिलती है कि वहां इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य छुपे हुए हैं। लेकिन ये ऑपरेशन गन बैटल में बदल जाती है, जिसमें दो संदिग्ध आतंकी और पुलिस ऑफिसर मोहन चंद शर्मा की मौत हो जाती है। पुलिस में जॉन अब्राहम ने एसीपी संजय कुमार का किरदार अदा किया था। फिल्म में दिखाया गया कि संजय कुमार पर आरोप लगते हैं कि 'बाटला हाउस' में हुआ ऑपरेशन फर्जी था। साथ ही उन्हें ये साबित करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा कि एनकाउंटर वास्तविक था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!