Fauzi New Poster: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फौजी (Fauzi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगाया था। अब इन सब के बीच फिल्म फौजी से प्रभास का नया लुक सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई एक्टर की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म फौजी से सामने आया प्रभास का लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। तो चलिए जानते हैं प्रभास का नया लुक कैसा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Raaka: रश्मिका मंदाना की हिप इंजरी ने बिगाड़ा फिल्म का शेड्यूल, अब सितंबर-अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग
रिलीज हुआ 'फौजी' का नया पोस्टर
एक्टर प्रभास फिल्म फौजी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म फौजी से सामने आया एक नया पोस्टर है। इस नए पोस्टर में प्रभास का लुक काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर का बैकग्राउंड युद्ध के माहौल की झलक देता है और पूरी तस्वीर में आजादी की लड़ाई का दर्द और संघर्ष फील होता है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ जो मैसेज शेयर किया है, उसमें भी आजादी के पीछे छिपी लड़ाई और कुर्बानी की बात कही गई है। पोस्टर में प्रभास काफी इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा पूरी तरह से साफ नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनका लुक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और गंभीर होने वाला है। पोस्टर में एक तरफ गांधी जी की झलक देखने को मिलती है, दूसरी तरफ फौजी की। इस फिल्म में गांधी का रोल कोई नहीं अनुपम खेर निभा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:इटली वेकेशन से लौटकर Fauzi का आखिरी शेड्यूल शुरू करेंगे Prabhas
लोगों ने लुटाया प्यार
फिल्म फौजी का ये पोस्टर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। कोई फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहा है, तो कोई सबसे बड़ी हिट। इसके अलावा कई लोग प्रभास के लुक की जमकर तारीफ करते नजर आए। फिल्म फौजी के पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
