अब WhatsApp में भी दिखेंगे विज्ञापन, कंपनी ने कर दी शुरुआत, क्या आप हैं तैयार?

यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अभी तक WhatsApp पर विज्ञापन नहीं दिख रहे थे, इससे यह लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है लेकिन अब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इसमें भी विज्ञापन दिखाकर कमाई करना चाहते हैं।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 11 2025, 07:17 IST
​WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब ऐप पर Status और Channels सेक्शन में विज्ञापन दिखने शुरू हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि आपके निजी चैट, कॉल और पर्सनल स्टेटस पूरी तरह सुरक्षित (end-to-end encrypted) रहेंगे और उन पर कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा।​Image Credit : Canva01 / 08

​WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब ऐप पर Status और Channels सेक्शन में विज्ञापन दिखने शुरू हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि आपके निजी चैट, कॉल और पर्सनल स्टेटस पूरी तरह सुरक्षित (end-to-end encrypted) रहेंगे और उन पर कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा।​

​WhatsApp ने Ads को लेकर जारी किया पॉप-अप अलर्ट​Image Credit : Canva02 / 08

​WhatsApp ने Ads को लेकर जारी किया पॉप-अप अलर्ट​

​कई यूजर्स को WhatsApp पर एक पॉप-अप नोटिफिकेशन दिखाई दिया है, जिसमें बताया गया है कि वे जल्द ही ऐप में विज्ञापन देखने लगेंगे। यह बदलाव Meta की नई प्लानिंग का हिस्सा है, जिसके बारे में कंपनी ने जून में जानकारी दी थी। इन Ads का मकसद है कि यूजर आसानी से नए बिजनेस खोज सकें और सीधे उनसे चैट शुरू कर सकें, चाहे वह कोई प्रोडक्ट हो या फिर कोई सर्विस।​

​Status और Channels में दिखेंगे Ads- निजी चैट सुरक्षित​Image Credit : Canva03 / 08

​Status और Channels में दिखेंगे Ads- निजी चैट सुरक्षित​

​कंपनी का दावा है कि विज्ञापन Updates टैब में दिखाई देंगे। Private Chats, Calls और Personal Status में कोई विज्ञापन नहीं होगा। Ads देखते समय यूजर चाहें तो विज्ञापनदाता की प्रोफाइल देख सकते हैं, Ad को Report या Hide कर सकते हैं और संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ यूजर्स ने X (Twitter) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर Ads दिखने के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर ग्लोबली सभी के लिए एक्टिव हुआ है या नहीं।​

​कैसे चुने जाते हैं आपके Ads?​Image Credit : Canva04 / 08

​कैसे चुने जाते हैं आपके Ads?​

​WhatsApp का कहना है कि Ads को दिखाने के लिए केवल आपकी कुछ सामान्य जानकारी का उपयोग किया जाता है, जैसे- आपका देश/शहर, फोन की भाषा, आप कौन-से Channels फॉलो करते हैं, Channels में किस कंटेंट पर एंगेज करते हैं, आपने किन Ads पर क्लिक किया है। ​

​WhatsApp खासतौर पर कहता है कि विज्ञापन के लिए आपके निजी मैसेज, कॉल, चैट में शेयर की गई लोकेशन, आपके कॉन्टैक्ट्स, परिवार/दोस्तों वाले Groups की जानकारी को शामिल नहीं किया जाएगा यानी इसके आधार पर आपको विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।​Image Credit : Canva05 / 08

​WhatsApp खासतौर पर कहता है कि विज्ञापन के लिए आपके निजी मैसेज, कॉल, चैट में शेयर की गई लोकेशन, आपके कॉन्टैक्ट्स, परिवार/दोस्तों वाले Groups की जानकारी को शामिल नहीं किया जाएगा यानी इसके आधार पर आपको विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।​

​Ad Preferences कैसे मैनेज करें?​Image Credit : Canva06 / 08

​Ad Preferences कैसे मैनेज करें?​

अपने विज्ञापन सेटिंग्स बदलने के लिए Settings > Accounts Centre > Account settings > Ad preferences। यहां से आप अपनी Ad Activity और Ads की पर्सनलाइजेशन सेटिंग्स देख और एडजस्ट कर सकते हैं।

​Ads को कैसे छुपाएं?​Image Credit : Canva07 / 08

​Ads को कैसे छुपाएं?​

​Channel Ad Hide करने के लिए Sponsored बटन पर टैप करें। अब Hide ad Status Ad Hide करने के लिए तीन डॉट्स (More Options) → Hide ad पर क्लिक करें। Meta का मकसद WhatsApp को और भी Commercial बनाना है।​

​बता दें कि Meta पहले ही Facebook और Instagram पर Ads दिखाकर बड़ा रेवेन्यू कमाता है। अब कंपनी WhatsApp को भी इसी मॉडल की तरफ ले जा रही है। यह बदलाव WhatsApp के Commercial उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ​(Image: iStock)08 / 08

​बता दें कि Meta पहले ही Facebook और Instagram पर Ads दिखाकर बड़ा रेवेन्यू कमाता है। अब कंपनी WhatsApp को भी इसी मॉडल की तरफ ले जा रही है। यह बदलाव WhatsApp के Commercial उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ​(Image: iStock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!