बड़े काम का है USB कंडोम, जरूर करें इस्तेमाल, फायदे इतने कि गिनते रह जाएंगे

What is USB Condom: कंडोम का नाम तो आपने सुना ही होगा। आजकल कंडोम के बारे में कौन नहीं जानता है लेकिन एक कंडोम ऐसा भी है जिसके बारे में कई सारे लोग नहीं जानते हैं और हो सकता है कि आप भी इसके बारे में नहीं जानते होंगे। डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पेमेंट करना हो, टैक्सी बुक करनी हो या किसी जरूरी काम के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करना हो, हर जगह स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में फोन की बैटरी हमेशा चार्ज रहना बेहद जरूरी हो गया है। आज हम आपको यही बताएंगे कि यूएसबी कंडोम क्या होता है और इसके फायदे क्या-क्या हैं?​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 13 2026, 11:43 IST
​बड़े काम का है यूएसबी कंडोम​Image Credit : Canva01 / 07

​बड़े काम का है यूएसबी कंडोम​

बैटरी कम होते ही लोग मजबूरी में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल, मॉल या पब्लिक टॉयलेट में लगे यूएसबी पोर्ट से फोन चार्ज करने लगते हैं, लेकिन यहीं सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं और एक झटके में हैकर्स उनके बैंक अकाउंट तक पहुंच जाते हैं। इससे बचने के लिए यूएसबी कंडोम बड़े काम का है।

​सार्वजनिक यूएसबी पोर्ट क्यों हैं जोखिम भरे​Image Credit : Canva02 / 07

​सार्वजनिक यूएसबी पोर्ट क्यों हैं जोखिम भरे​

सार्वजनिक जगहों पर मौजूद यूएसबी पोर्ट दिखने में भले ही सुविधाजनक लगें, लेकिन ये आपके लिए बड़ा खतरा भी बन सकते हैं। ऐसे पोर्ट का इस्तेमाल साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद डाटा चुराने के लिए कर सकते हैं। इस तरह की साइबर ठगी को ही “जूस जैकिंग” कहा जाता है, जिसमें चार्जिंग के बहाने आपके फोन में मालवेयर डाला जा सकता है।

​क्या होते हैं यूएसबी कंडोम​Image Credit : Canva03 / 07

​क्या होते हैं यूएसबी कंडोम​

जूस जैकिंग के खतरे से बचने के लिए बाजार में यूएसबी डाटा ब्लॉकर उपलब्ध हैं, जिन्हें आम भाषा में “यूएसबी कंडोम” कहा जाता है। ये छोटे से यूएसबी एडॉप्टर की तरह होते हैं, जिनमें इनपुट और आउटपुट पोर्ट होते हैं। इनका काम मोबाइल को सिर्फ पावर सप्लाई देना होता है, जबकि डाटा ट्रांसफर को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाता है।

​कैसे करते हैं ये डाटा की सुरक्षा​Image Credit : Canva04 / 07

​कैसे करते हैं ये डाटा की सुरक्षा​

​यूएसबी कंडोम की खासियत यह है कि ये चार्जिंग तो होने देते हैं, लेकिन किसी भी तरह का डाटा एक्सचेंज नहीं होने देते। इस वजह से हैकर आपके फोन तक पहुंच नहीं बना पाते। आकार में छोटे होने के कारण इन्हें जेब या बैग में आसानी से रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।​

​कीमत और उपलब्धता​Image Credit : Canva05 / 07

​कीमत और उपलब्धता​

​कीमत की बात करें तो अमेरिकी बाजार में यूएसबी कंडोम करीब 10 डॉलर यानी लगभग 700 रुपये में मिलते हैं। वहीं भारत में इन्हें 500 से 1,000 रुपये के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है।​

​जूस जैकिंग कितना खतरनाक हो सकता है​Image Credit : Canva06 / 07

​जूस जैकिंग कितना खतरनाक हो सकता है​

जूस जैकिंग सिर्फ डाटा चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है, निजी संदेश, ईमेल, पासवर्ड लीक हो सकते हैं और यहां तक कि फोन या लैपटॉप हमेशा के लिए लॉक भी हो सकता है। इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी समय-समय पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे चुका है।

​सावधानी ही है सबसे बड़ा बचाव​Image Credit : Canva07 / 07

​सावधानी ही है सबसे बड़ा बचाव​

​सार्वजनिक यूएसबी पोर्ट से चार्जिंग करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। अगर मजबूरी में चार्ज करना पड़े, तो यूएसबी कंडोम जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!