वायरल न्यूज़

Viral Video: साइन लैंग्वेज में गाया राष्ट्रगान, बच्चों की देशभक्ति ने जीत लिया दिल

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक स्कूल के बच्चों ने साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान की प्रस्तुती देकर हर किसी का दिल जीत लिया।

Image

बच्चों ने साइन लैंग्वेज दी राष्ट्रगान की प्रस्तुती (X/@Alpakanya)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई भावुक हुए बिना रह पाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल के बच्चे साइन लैंग्वेज यानी सांकेतिक भाषा के जरिए राष्ट्रगान प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का यह अंदाज बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

साइन लैंग्वेज में दिखी देशभक्ति

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बच्चे पूरे अनुशासन और सम्मान के साथ राष्ट्रगान के दौरान अपने हाथों के इशारों से हर शब्द को व्यक्त करते दिखाई देते हैं। उनके चेहरे पर देश के प्रति सम्मान और गर्व साफ नजर आता है। भले ही इस प्रस्तुति में आवाज सुनाई नहीं देती, लेकिन बच्चों के इशारों में देशभक्ति की भावना साफ महसूस होती है।

वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल

इस वीडियो (Video) की सबसे खास बात यही है कि बच्चों ने यह साबित कर दिया कि भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हमेशा शब्दों या आवाज की जरूरत नहीं होती। दिल में देश के लिए सम्मान हो तो उसे अलग-अलग तरीकों से महसूस और व्यक्त किया जा सकता है। साइन लैंग्वेज के जरिए राष्ट्रगान प्रस्तुत करते इन बच्चों को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Alpakanya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले कई लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि देशभक्ति और हौसले की खूबसूरत मिसाल है। वीडियो देखकर कई लोगों का कहना है कि बच्चों ने बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ कह दिया। उनके हाथों के छोटे-छोटे इशारों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गर्व और प्यार नजर आया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article