Entertainment News Today: आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई बड़ी खबरें सामने आईं। सनी देओल और प्रीति जिंटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सलमान खान की नई फिल्म को लेकर अपडेट आया, वहीं जैकी श्रॉफ की एंट्री की खबर भी चर्चा में रही। रुही दोसानी ने सलमान खान से पहली मुलाकात का अनुभव शेयर किया। असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अनुपम खेर और भूमि पेडनेकर आगे आए। अमीषा पटेल ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की, जबकि हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी।
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की अलग-अलग वेकेशन तस्वीरों को देखकर फैंस डेटिंग के कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे 'सनम तेरी कसम 2' से भी जोड़ रहे हैं।
सनी देओल और प्रीति जी जिंटा ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ समय पहले Gen Z को गटर जनरेशन कहा था, अब उन्होंने Gen Z को राष्ट्र की धरोहर बताया है।
रिपोर्ट के अनुसार, नयनतारा के साथ सलमान खान की आने वाली फिल्म में जैकी श्रॉफ भी शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई में शूटिंग भी शुरू कर दी है।
निर्माता हनी त्रेहन ने बताया कि फिल्म 'सतलुज' के नुकसान की भरपाई के लिए गुरुद्वारों में गुल्लक रखी गई थीं। उन्होंने कहा कि वो किसी से आर्थिक मदद लेना नहीं चाहते थे।
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' अब जल्द OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को 14 अगस्त से जी5 पर देख सकते हैं।
अमीषा पटेल ने कहा कि 51 साल की उम्र में भी वह सिंगल हैं और शादी का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि 'सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे पास 100 करीबी परिवार वाले और दोस्त हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं किसी एक आदमी को आकर ये सब बदलने नहीं दे सकती।'
रणदीप हुड्डा के बाद अब भूमि पेडनेकर भी असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए पहुंचीं। वो घुटनों तक पानी में उतरकर राहत सामग्री बांटती नजर आईं। अनुपम खेर ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दान दिए। उन्होंने लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
जुगल हंसराज एक बार फिर निर्देशक शेखर कपूर के साथ 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' में काम करते नजर आएंगे। दोनों की ये जोड़ी लंबे समय बाद साथ लौट रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक विशाल भारद्वाज तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में केस के दोनों फैसलों को दिखाने की कोशिश होगी।