आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन गैजेट्स जो आप इस वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड फिटनेस फ्रीक हैं, तो स्मार्टवॉच एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। यह हेल्थ ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आप Apple Watch SE, Samsung Galaxy Watch 6, Noise ColorFit Pro जैसी वॉच गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को म्यूजिक सुनना पसंद है, तो वायरलेस ईयरबड्स एक बढ़िया गिफ्ट होगा। ये बिना वायर के कंफर्ट और बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं। यदि आपका बजट कम है तो आप U&i Entry 15 TWS with ENC देख सकते हैं। इसकी कीमत 620 रुपये है। इसके अलावा सैमसंग बड्स 2 भी सही ऑप्शन हो सकता है।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड स्टाइलिश दिखना पसंद करते हैं, तो हैयर ड्रायर सही और काम का डिवाइस है। इस मामले में Dreame Pocket High-Speed Hair Dryer उनके लिए परफेक्ट हो सकता है। 110,000 RPM मोटर और नेगेटिव आयन टेक्नोलॉजी के साथ यह तेजी से बाल सुखाने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह लाइटवेट, फोल्डेबल और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है, जिससे यह सफर में भी इस्तेमाल के लिए बेहतरीन है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
अपने पार्टनर को स्मूद और ग्लोइंग स्किन का तोहफा दें Dreame IPL Hair Removal Device के साथ। यह पेनलेस, लॉन्ग-लास्टिंग हेयर रिमूवल प्रदान करता है और एडजस्टेबल इंटेंसिटी लेवल्स के साथ आता है। इसकी फास्ट-फ्लैश मोड और एर्गोनॉमिक डिजाइन इसे तेज, प्रभावी और सुरक्षित बनाते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
बोरोसिल हॉट एन फ्रेश लंचबॉक्स आपके खाने की ताजगी बनाए रखता है। स्टेनलेस स्टील बॉडी और इलेक्ट्रिक हीटिंग टेक्नोलॉजी के साथ यह आपका खाना घंटों तक गर्म रखता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,360 रुपये है।