Samsung Galaxy S25 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, Galaxy S26 Series आते ही हुई बड़ी कटौती
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अब आप हजारों रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। Samsung Galaxy S26 Series आने के बाद यह स्मार्टफोन हैवी प्राइस कट के साथ सेल किया जा रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 27 2026, 12:22 IST
Image Credit : Digit/Samsung01 / 09
फोटोग्राफी या फिर सोशल मीडिया में कंटेंट क्रिएट करने के लिए एक फ्लैगशिप कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप Samsung Galaxy S25 Ultra को काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung02 / 09
साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से हाल ही में Galaxy S26 5G सीरीज को मार्केट में लॉन्च किया गया है। नई स्मार्टफोन सीरीज के मार्केट में दस्तक देते ही Galaxy S25 सीरीज की कीमत में बड़ी कटौती हुई है।
Image Credit : Digit/Samsung03 / 09
200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ती कीमत में खीरदने का यह शानदार मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट दे रहा है। आइए आपको नए डिस्काउंट ऑफर और फोन के फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung04 / 09
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया था। यह कीमत इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। हालांकि अब नई स्मार्टफोन सीरीज आने के बाद इस फोन पर कंपनी ग्राहकों को 17% की फ्लैट छूट दे रही है।
Image Credit : Digit/Samsung05 / 09
Samsung Galaxy S25 Ultra पर इस धमाकेदार छूट के बाद आप इसे सिर्फ 1,07,566 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आप इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा।
Image Credit : Digit/Samsung06 / 09
Flipkart ग्राहकों को इस पर Axis Bank Card पर 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा अगर आपका SBI Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस पर भी 4000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit/Samsung07 / 09
Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके इस पर 51,100 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर में 20 हजार रुपये की बचत भी कर लेते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन 87,07,566 रुपये में ही मिल जाएगा। हालांकि ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Image Credit : Digit/Samsung08 / 09
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें टाइटेनियम का फ्रेम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको IP68 रेटिंग मिलती है जिससे फोन पानी में भी पूरी तरह से सेफ रहेगा। इसमें आपको 6.9 इंच का डायनेमिक एमोलेड पैनल मिलता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है।
Image Credit : Digit/Samsung09 / 09
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने 200+10+50+50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।