50MP सेल्फी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, धूल-पानी सब लेगा झेल!

Motorola Edge 60: मोटोरोला ने अपने नए मिड रेंज फोन मोटो एज 60 (Motorola Edge 60 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50MP सेल्फी कैमरा और 1.5K pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले से लैस किया गया है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 11 2025, 10:29 IST
चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...Image Credit : Motorola01 / 07

चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Motorola Edge 60 की डिस्प्ले​Image Credit : Motorola02 / 07

Motorola Edge 60 की डिस्प्ले​

​Motorola Edge 60 में 6.67 इंच का 1.5K pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, (1,220×2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल, 20:09 आस्पेक्ट रेशियो, 96.32 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज है।​

Motorola Edge 60 Specifications: प्रोसेसर और रैम​Image Credit : Motorola03 / 07

Motorola Edge 60 Specifications: प्रोसेसर और रैम​

​मोटोरोला एज 60 में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट और 12GB LPDDR4X रैम का सपोर्ट है। फोन में 256GB UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि रैम को अतिरिक्त 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 आधारित Hello UI के साथ आता है और इसे तीन साल के प्रमुख OS अपग्रेड के साथ-साथ चार साल के सुरक्षा अपडेट भी मिलेंगे।​

Motorola Edge 60 Camera: मिलता है 50MP सेल्फी कैमरा​Image Credit : Motorola04 / 07

Motorola Edge 60 Camera: मिलता है 50MP सेल्फी कैमरा​

​स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी, 10MP टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन के साथ 3X फिजिकल जूम का भी सपोर्ट है।​

बैटरी और फास्ट चार्जिंग​Image Credit : Motorola05 / 07

बैटरी और फास्ट चार्जिंग​

​मोटोरोला एज 60 में 5,500mAh की बैटरी और 68W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 181 ग्राम है।​

पहली सेल में मिलेगा डिस्काउंट​Image Credit : Motorola06 / 07

पहली सेल में मिलेगा डिस्काउंट​

​डिस्काउंट ऑफर के साथ, खरीदार मोटोरोला एज 60 को लिमिटेड टाइम के लिए 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन को पैनटोन जिब्राल्टर सी और पैनटोन शैमरॉक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।​

Motorola Edge 60 की कीमतImage Credit : Motorola07 / 07

Motorola Edge 60 की कीमत

​मोटोरोला एज 60 भारत में सिंगल 12GB + 256GB ऑप्शन में आता है और इसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया ई-स्टोर और रिलायंस डिजिटल सहित चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से 17 जून से खरीदा जा सकता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!