Hanuman Ansh Cast Fees: शोभिनव सत्या की फीस ने चौंकाया, बाकी कलाकारों को मिली लाखों में रकम

Hanuman Ansh Cast Fees: शोभिनव सत्या से लेकर पूर्णिमा तिवारी सहित फिल्म 'हनुमान अंश' करने के लिए एक्टर्स ने कितने रुपये फीस ली है, आइए जानते हैं इस बारे में।

Authored by: Lalit KumarUpdated Sep 9 2026, 14:34 IST
जानिए 'हनुमान अंश' के एक्टर्स की फीस...Image Credit : Instagram01 / 06

जानिए 'हनुमान अंश' के एक्टर्स की फीस...

Hanuman Ansh Cast Fees: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई से हर किसी का ध्यान खींच रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस बायोग्राफिकल ड्रामा को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म अब तक करीब 169 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस तो चर्चा में है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली? नीम करोली बाबा के किरदार में नजर आए शोभिनव सत्या से लेकर बाकी कलाकारों तक, किसकी जेब में गई कितनी रकम? आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 'हनुमान अंश' की पूरी स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं, इस सुपरहिट फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितने रुपये चार्ज किए।

अनिल रस्तोगीImage Credit : Instagram02 / 06

अनिल रस्तोगी

'हनुमान अंश' में महंत जी का किरदार निभाने वाले अनुभवी अभिनेता अनिल रस्तोगी को निर्माताओं ने बतौर फीस 4 लाख रुपये दिए हैं।

चंदन आनंदImage Credit : Instagram03 / 06

चंदन आनंद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम नंदन भोसले का किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन के. आनंद ने इस फिल्म के लिए लगभग 8 लाख रुपये फीस ली है।

पूर्णिमा तिवारीImage Credit : Instagram04 / 06

पूर्णिमा तिवारी

रिपोर्ट्स की मानें तो नीम करौली बाबा की पत्नी राम बेटी शर्मा का किरदार निभाने वाली पूर्णिमा तिवारी ने 3.5 लाख फीस ली है।

शोभिनव सत्याImage Credit : Instagram05 / 06

शोभिनव सत्या

'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने कथित तौर पर अपने रोल के लिए लगभग 15 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

विहान शेडगेImage Credit : Instagram06 / 06

विहान शेडगे

युवा नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले विहान शेडगे को मेकर्स ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये दिए हैं। फिल्म में उनका किरदार अहम है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!