ICC टेस्ट रैंकिंग में अब कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, हुआ बदलाव

ICC Test Batting Rankings: हाल में काफी टेस्ट क्रिकेट खेला गया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग टीमों के बीच कई सीरीज हुई हैं और इन टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जो दुनिया के नामी बल्लेबाज हैं। आईसीसी की ताजा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में अब थोड़ा फेरबदल हुआ है और कुछ बल्लेबाजों के स्थान बदल गए हैं, जिसमें एक बदलाव चौंकाने वाला है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Sep 9 2026, 14:59 IST
दुनिया के टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज कौन हैंImage Credit : AP01 / 07

दुनिया के टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज कौन हैं

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाजों के बीच थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। ताजा लिस्ट में एक महान बल्लेबाज को एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा है। क्या कोई भारतीय भी है इस सूची में, यहां जानते हैं।

कौन हैं नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाजImage Credit : AP02 / 07

कौन हैं नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाज

इंग्लैंड के हैरी ब्रुक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अभी भी दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज के रूप में काबिज हैं। उनके 856 रेटिंग अंक हैं। हाल में उन्हें टेस्ट कप्तानी नहीं दी गई जब बेन स्टोक्स ने संन्यास का ऐलान किया और एक बार फिर जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनाए गए।

दूसरे नंबर पर किसका नामImage Credit : AP03 / 07

दूसरे नंबर पर किसका नाम

टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आ गए हैं। उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाते हुए इस हफ्ते नंबर.2 की पोजीशन पर कब्जा जमा लिया है। स्मिथ के 840 रेटिंग अंक हैं।

तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाजImage Credit : AP04 / 07

तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाज

मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट का सबसे सफल व महान बल्लेबाज, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक स्थान नीचे खिसकते हुए तीसरे पायदान पर आ गए हैं। जो रूट के 820 रेटिंग अंक हैं जो कि स्टीव स्मिथ से 20 रेटिंग अंक कम हैं।

चौथे नंबर पर फिर ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरImage Credit : AP05 / 07

चौथे नंबर पर फिर ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड इस समय ताजा टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल हुए हैं। इस शानदार ओपनर के फिलहाल 811 रेटिंग अंक हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वो इस सूची में ऊपर भी पहुंच सकते हैं।

पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तानImage Credit : AP06 / 07

पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान

दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उनके 775 रेटिंग अंक हैं। वो जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा उनको वनडे टीम की कप्तानी भी दोबारा सौंप दी गई है।

भारतीय बल्लेबाज किस स्थान परImage Credit : AP07 / 07

भारतीय बल्लेबाज किस स्थान पर

रैंकिंग की इस सूची में टॉप 5 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत सातवें नंबर पर शीर्ष भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हैं। पंत के इस समय 713 रेटिंग अंक हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!