Jio से BSNL मे पोर्ट करना है मोबाइल नंबर, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
How to port SIM from Jio to BSNL: अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आप सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए BSNL पर स्वि कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे अपने मोबाइल नंबर को Jio से BSNL में पोर्ट कर सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 27 2025, 17:51 IST
Image Credit : Digit01 / 09
स्मार्टफोन आज के समय में एक जरूरी गैजेट्स बन चुका है। स्मार्टफोन हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर इसमें रिचार्ज प्लान्स न हो तो यह बस एक डिब्बे की तरह है। जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं एक साथ दो नंबर रिचार्ज कर पाना बेहद मुश्किल हो चुका है।
Image Credit : Digit02 / 09
देश में जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। जियो के पास इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं। एयरटेल के पास करीब 39 करोड़ यूजर्स हैं। तीसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन आइडिया के पास करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल के पास करीब 10 करोड़ यूजर्स हैं।
Image Credit : Digit03 / 09
निजी कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स ने मोबाइल यूजर्स की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है। हालांकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। बीएसएनएल आज भी ग्राहकों को सालों पुरानी कीमत में सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है।
Image Credit : Digit04 / 09
अगर आपके पास जियो सिम है और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आप बेहद आसानी से जियो से बीएसएनएल पर स्विच कर सकते हैं। आइए आपको इसका प्रॉसेस बताते हैं।
Image Credit : Digit05 / 09
Jio नंबर से बीएसएनएल पर स्विच करने के लिए आपको सिर्फ एक मैसेज करना होगा इसके बाद आप नंबर को दूसरी कंपनी पर स्विच कर पाएंगे। जियो से बीएसएनएल पर पोर्ट करने के लिए आपको 1900 पर एसएमएस भेजर रिक्वेस्ट अप्लाई करना होगा।
Image Credit : Digit06 / 09
आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर मैसेज कंपोज करना होगा। रिक्वेस्ट अप्लाई करने के लिए आपको बड़े अक्षर में PORT लिखना होगा। इसके बाद आपको स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा। आपको बता दें कि अगर आप जम्मू कश्मीर में रहते हैं तो आपको जियो से बीएसएनएल पर पोर्ट करने के लिए 1900 पर कॉल करना होगा। इसके बाद ही आप पोर्टिंग का प्रॉसेस शुरू कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 09
1900 पर मैसेज भेजने के बाद आपके नंबर पर एक यूनिक कोड सेंड किया जाएगा। इस यूनिक कोड की वैलिडिटी 15 दिनों की होगी। यूनिक कोड मिलने के बाद आपको उस यूनिक कोड के साथ अपने शहर के बीएसएनएल के ऑफिस जाना होगा।
Image Credit : Digit08 / 09
BSNL ऑफिस में आपको में जाते समय ध्यान रखना होगा कि आपके पास आपका आधार कार्ड जरूर हो। इसके साथ पोर्टिंग के लिए वेरिफिकेशन प्रॉसेस भी होगा जिसमें आपसे कुछ पर्सनल जानकारी भी ली जाएगी।
Image Credit : Digit09 / 09
वेरिफिकेशन प्रॉसेस के बाद आपको बीएसएनएल की एक नई सिम कार्ड दे दी जाएगी। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा। इस प्रॉसेस में आपको कुछ फीस भी देनी पड़ सकती है। BSNL के नए सिम कार्ड के साथ आपको एक यूनिक नंबर भी मिलेगा। इस यूनिक नंबर की मदद से आप अपने बीएसएनएल नंब को एक्टिवेट कर पाएंगे।