क्रिकेट

ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड लौटना चाहते हैं ऋषभ पंत, CM से मांगी जमीन

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया। पंत ने लिखा कि पिछले तीन साल से वो उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकारी प्रक्रिया और जमीन के रिकॉर्ड में उलझन के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा।

Image

ऋषभ पंत (फोटो साभार- AI/X)

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया। उन्होंने सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपने गृह राज्य में जमीन खरीदने में मदद की गुहार लगाई है। पंत दिल्ली छोड़कर अब वापस उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं। पंत ने लिखा कि पिछले तीन साल से वो उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकारी प्रक्रिया और जमीन के रिकॉर्ड में उलझन के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने साफ किया कि उन्हें मुफ्त में या कोई स्पेशल छूट नहीं चाहिए। वो सरकारी रेट पर ही जमीन खरीदकर वहां अपना घर बनाना चाहते हैं।

क्यों उत्तराखंड लौटना चाहते हैं वापस

अपने पोस्ट में ही पंत में बताया कि वह दिल्ली से उत्तराखंड क्यों लौटना चाहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लिए अपना प्यार जाहिर किया और कहा कि वो अपनी मिट्टी, अपने लोगों के बीच रहना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। पंत के मुताबिक पहाड़ों में अपना एक घर होना उनका निजी सपना है। ये सपना सिर्फ रहने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव बनाए रखने के लिए भी है।

पंत का ये पोस्ट वायरल होते ही CM धामी ने तुरंत रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा कि ऋषभ उत्तराखंड का गौरव हैं और उन्होंने दुनिया भर में देवभूमि का नाम रोशन किया है। CM ने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और वो जल्द पंत से संपर्क कर नियमानुसार पूरी मदद करेंगे।

रुड़की से टीम इंडिया तक का सफर

4 अक्टूबर 1997 को रुड़की में जन्मे ऋषभ पंत ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट शुरू किया। पिता राजेंद्र पंत के निधन के बाद भी पंत ने हार नहीं मानी और मेहनत के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई। आज वो दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। हालांकि, अब पंत चाहते हैं कि उनका बेस दिल्ली की बजाय उत्तराखंड में हो।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article