Jio अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 20GB डाटा, 50 करोड़ यूजर्स के लिए अंबानी का बड़ा तोहफा
Jio 20GB Free Data Offer: रिलायंस जियो आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Jio के पास 50 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। दूसरे नंबर पर एयरटेल है जिसके पास करीब 30 करोड़ ग्राहक हैं। दोनों कंपनियों के पास कई तरह के प्री-पेड रिचार्ज प्लान हैं लेकिन जियो के पास कई वैराइटी के प्लान हैं जो एयरटेल के पास नहीं हैं।
Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 8 2026, 11:13 IST
01 / 08
Jio के पास हर तरह के रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, हालांकि ऐसा नहीं है कि एयरटेल के पास रिचार्ज प्लान ही नहीं हैं। उसके पास भी कई तरह के रिचार्ज प्लान हैं लेकिन यह भी सच है कि जियो के रिचार्ज प्लान आज भी एयरटेल के मुकाबले सस्ते हैं।
Image Credit : Jio02 / 08
जियो पहले खूब नए-नए ऑफर्स पेश करता। अपने ग्राहकों को प्रत्येक कुछ महीने में कुछ जीबी डाटा फ्री में दे देता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।
Image Credit : Jio03 / 08
अब जियो ने इसमें कंजूसी कर दी है, लेकिन अभी भी जियो के पास एक ऐसा प्लान है जिसमें आपको 20 जीबी डाटा फ्री में मिल रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि कई लोगों को इस प्लान के बारे में मालूम ही नहीं है।
04 / 08
जियो के पास एक 90 दिनों वाला प्लान है जिसमें ग्राहकों को फ्री में 20 जीबी डाटा मिल रहा है यानी यदि आप यह रिचार्ज कराते हैं तो आपको 20 जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा।
05 / 08
रिलायंस जियो के इस प्लान की कीमत 899 रुपये है और इसमें 90 दिनों की वैधता मिलती है। जियो के इस प्लान में रोज 2 जीबी यानी कुल 180 जीबी डाटा मिलता है। साथ में 20 जीबी एक्स्ट्रा डाटा यानी कुल 200 जीबी डाटा मिलता है।
Image Credit : Jio06 / 08
इसके अलावा JioAICloud पर 50 जीबी की स्टोरेज मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जिसकी वास्तविक कीमत 35,100 रुपये है।
Image Credit : Jio07 / 08
ऐसा प्लान एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के पास भी नहीं है। जियो के इस प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें तीन महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
08 / 08
जियो के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है और हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। डाटा खत्म होने के बाद भी 64Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता रहेगा। इसमें अनलिमिटेड 5जी भी मिलेगा।