सावन का महीना आते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ हो या घरों में पूजा-पाठ, हर तरफ महादेव के जयकारे सुनाई देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक स्कूल क्लासरूम का प्यारा सा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे पढ़ाई के माहौल के बीच शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
शिव भक्ति में डूबा क्लास
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बच्चा क्लासरूम के अंदर बैठकर ढोलक बजाता दिखाई देता है। उसके आसपास साथ में कई दूसरे बच्चे मौजूद हैं। जैसे ही बच्चा ढोलक पर ताल छेड़ता है, बाकी बच्चे भी तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाने लगते हैं। कुछ ही देर में पूरा क्लासरूम भक्ति के रंग में रंग जाता है। वीडियो की शुरुआत बच्चे के भगवान शिव के जयकारे से होती है। वह ‘ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव’ बोलता है। इसके बाद वह ढोलक पर शिव भक्ति की धुन बजाना शुरू कर देता है। ढोलक की आवाज सुनते ही आसपास बैठे बच्चे तालियों के साथ उसका साथ देने लगते हैं।
वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं लोग
क्लासरूम में बच्चे जिस उत्साह के साथ भक्ति करते दिखाई दे रहे हैं, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सावन के महीने में सामने आए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @swarmonika नाम की यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो (Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट भी सामने आए हैं। जहां लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘हर हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ लिख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों की मासूम भक्ति देखकर उनका दिन बन गया। वहीं कई यूजर्स ने क्लासरूम के इस खुशनुमा माहौल की तारीफ भी की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
