Jio के करोड़ों यूजर्स को राहत, सस्ते प्लान से 336 दिनों के लिए खत्म होगी रिचार्ज की टेंशन
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम जिसके पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जो लगभग एक साल के लिए आपकी रिचार्ज की टेंशन खत्म कर देगा।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Oct 5 2026, 17:56 IST
Image Credit : Jio/Digit01 / 07
देशभर में करीब 52 करोड़ से अधिक लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। जियो के पास यूजर्स के लिए लंबा चौड़ा रिचार्ज प्लान्स का पोर्टफोलियो मौजूद है जिसमें हर कैटेगरी के यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान्स हैं।
Image Credit : Jio/Digit02 / 07
मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो ने पिछले कुछ समय में अपनी लिस्ट में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ज्यादा ऑफर कर रही है।
Image Credit : Jio/Digit03 / 07
जियो के पोर्टफोलियो में आपको 28 दिन के साथ साथ 36 दिन, 56 दिन, 70 दिन, 84 दिन, 90 दिन और साथ में 365 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान्स मिल जाते हैं। आइए आपको जियो का सबसे अफोर्डेबल एनुअल प्लान बताते हैं।
Image Credit : Jio/Digit04 / 07
आपको बता दें कि जियो की लिस्ट में 1748 रुपये का एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। अगर आप बार बार रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना चाहते हैं तो जियो का यह प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है।
Image Credit : Jio/Digit05 / 07
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। मतलब एक प्लान और लगभग एक साल की टेंशन खत्म।
Image Credit : Jio/Digit06 / 07
इस प्लान के साथ आपको सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं।
Image Credit : Jio/Digit07 / 07
जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड की सर्विस भी मिलती है। आपको बता दें कि यह एक वाइस एंड एसएमएस ओनली प्लान है इसलिए इसमें आपको इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी।