Eisha Singh से पहले इन 4 एक्ट्रेसेस से चला Avinash Mishra का चक्कर, किस-किसको दिया धोखा?

Avinash Mishra Affairs List: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में है। अविनाश और ईशा के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई हैं। हालांकि, उनका नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा है। आइए आपको उनकी अफेयर की लिस्ट दिखाते हैं।

Authored by: KavitaUpdated Nov 20 2026, 10:33 IST
अविनाश मिश्रा के अफेयर्सImage Credit : Instagram01 / 07

अविनाश मिश्रा के अफेयर्स

Avinash Mishra Affair List: खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा इन दिनों चर्चाओं में हैं। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप हो गया है और एक्टर पर गर्लफ्रेंड को चीट करने का आरोप लगा है, जिस वजह से अविनाश मिश्रा काफी ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ईशा के फैंस उन्हें खूब सुना रहे हैं, लेकिन ईशा सिंह अविनाश की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं। एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा है, जिनके साथ अविनाश स्पॉट भी हो चुके हैं। आइए आपको अविनाश मिश्रा की गर्लफ्रेंड लिस्ट के बारे में बताते हैं।

भाविका शर्मा​Image Credit : Instagram02 / 07

भाविका शर्मा​

अविनाश मिश्रा का नाम एक समय पर भाविका शर्मा के साथ जुड़ता था। अविनाश को सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर भाविका के साथ कई बार देखा गया है। इसके अलावा, वह भाविका के साथ स्पॉट भी हुए हैं और दोनों साथ में व्लॉग में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अपना रिश्ता कभी नहीं स्वीकारा।

कावेरी प्रियम​Image Credit : Instagram03 / 07

कावेरी प्रियम​

सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में अविनाश मिश्रा और कावेरी प्रियम ने एक साथ काम किया था। इस शो के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई। हालांकि, कुछ दिनों में ही दोनों के अफेयर की खबरें बाहर आई थीं। अविनाश और कावेरी गोवा वेकेशन पर भी गए थे, जिसके बाद फैंस ने मान लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

नेहा सोलंकी​Image Credit : Instagram04 / 07

नेहा सोलंकी​

अविनाश मिश्रा और नेहा सोलंकी का नाम भी एक साथ लिया जाने लगा था। दोनों शो तितली में एक साथ नजर आए थे, लेकिन अचानक ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि अविनाश और नेहा डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताया।

वृषिका मेहता05 / 07

वृषिका मेहता

अविनाश मिश्रा और वृषिका मेहता ने एक साथ सीरियल ये तेरी गलियां में काम किया था। इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। हालांकि, दावा किया जाने लगा कि अविनाश और वृषिका एक दूसरे को डेट करते हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाह चरम पर थी। अविनाश ने दोनों के रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था।

ईशा सिंहImage Credit : Instagram06 / 07

ईशा सिंह

कावेरी प्रियम के बाद अविनाश मिश्रा का नाम ईशा सिंह से जुड़ा। बिग बॉस में दोनों मिले। ईशा ने शो में रिश्ते में आने से मना कर दिया था, लेकिन दोनों की नजदीकियां फैंस को पसंद थीं। अविनाश और ईशा शो के बाद भी जुड़े रहे, लेकिन रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया।

ईशा और अविनाश ने कब रिश्ता क्या ऑफिशियलImage Credit : Instagram07 / 07

ईशा और अविनाश ने कब रिश्ता क्या ऑफिशियल

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश ने ईशा के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश ने सीधा ईशा को गले लगाया था और पार्टी में आई लव यू कहा था। हालांकि, दोनों चंद दिनों बाद ही अलग हो गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!