काम की बात: ट्रेन खुलने से 15 मिनट पहले भी बुक कर सकते हैं टिकट, कोई नहीं बताएगा यह ट्रिक

जरूरत के समय पर यदि ट्रेन में टिकट मिल जाए तो आप भाग्यशाली ही कहे जाएंगे। भारत में आज भी रेलवे सफर का एक प्रमुख साधन है, लेकिन टिकट को लेकर हमेशा मारामारी रहती है, हालांकि सरकार इसे दूर करने के लिए लगातार काम भी कर रही है लेकिन समस्या गंभीर है तो समय लगेगा। वैसे आज की यह रिपोर्ट आपके बहुत काम आने वाली है, क्योंकि आज हम आपको ट्रेन के खुलने से मात्र 15 मिनट पहले टिकट बुक करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Aug 8 2025, 12:17 IST
ट्रेन खुलने से 15 मिनट पहले भी बुक कर सकते हैं टिकट01 / 08

ट्रेन खुलने से 15 मिनट पहले भी बुक कर सकते हैं टिकट

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए एक नई सुविधा शुरू की है जिसके तहत आप वंदे भारत ट्रेन में ट्रेन के खुलने से 15 मिनट पहले टिकट बुक कर सकते हैं, हालांकि यह वंदे भारत के कुछ खास रूट के लिए ही है। Photo-TNN

किसने शुरू की यह सुविधा?Image Credit : Canva02 / 08

किसने शुरू की यह सुविधा?

यह सुविधा फिलहाल तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर शुरू की गई है और भविष्य में यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे और बढ़ाया जा सकता है। Photo-Canva​

किसने शुरू की यह सुविधा?Image Credit : Canva03 / 08

किसने शुरू की यह सुविधा?

दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ज़ोन ने यह नई सुविधा भारतीय रेलवे के पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS) में हाल ही में किए गए तकनीकी बदलावों के तहत शुरू की है। अब यात्री ट्रेन के रवाना होने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकते हैं, जो पहले संभव नहीं था।

सीटें नहीं रहेंगी खालीImage Credit : Canva04 / 08

सीटें नहीं रहेंगी खाली

​पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होते ही बुकिंग बंद हो जाती थी, जिससे आगे के स्टेशनों के यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती थी और कई सीटें खाली रह जाती थीं। ​Photo-Canva​​

15 मिनट पहले ऐसे बुक होगा टिकटImage Credit : Canva05 / 08

15 मिनट पहले ऐसे बुक होगा टिकट

IRCTC वेबसाइट या IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप पर जाएं।अपने IRCTC अकाउंट से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं।यात्रा की जानकारी भरें- बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन और यात्रा की तारीख।ट्रेन विकल्प में Vande Bharat Express चुनें। सीट की लाइव उपलब्धता देखें।Executive या Chair Car क्लास में से पसंदीदा विकल्प चुनें और बोर्डिंग स्टेशन कन्फर्म करें। ऑनलाइन पेमेंट करें। टिकट आपको SMS, ईमेल और व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी। ​​Photo-Canva​

इन वंदे भारत ट्रेनों में लागू हुई सुविधाImage Credit : Canva06 / 08

इन वंदे भारत ट्रेनों में लागू हुई सुविधा

20631 मंगलुरु सेंट्रल- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, 20632 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- मंगलुरु सेंट्रल, 20627 चेन्नई एगमोर- नागरकोइल, 20628 नागरकोइल-चेन्नई एगमोर, 20642 कोयंबटूर- बेंगलुरु कैंटोनमेंट, 20646 मंगलुरु सेंट्रल- मडगांव, 20671 मदुरै- बेंगलुरु कैंटोनमेंट, 20677 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- विजयवाड़ा। ​Photo-Canva

क्यों खास है यह सुविधा?Image Credit : Canva07 / 08

क्यों खास है यह सुविधा?

इस सुविधा से अब छोटे शहरों के यात्री भी ट्रेन के बीच के स्टेशनों से सीट बुक कर पाएंगे। पहले ऐसा नहीं हो पाता था, जिससे कई सीटें खाली रह जाती थीं। ​​Photo-Canva​

यात्रियों को सुविधाImage Credit : Canva08 / 08

यात्रियों को सुविधा

​अब रेलवे की यह पहल सीटों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा देगी।Photo-Canva​​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!