स्टीव जॉब्स की सोच यह थी कि सफलता केवल पैसों या प्रसिद्धि में नहीं, बल्कि जुनून, ईमानदारी, और इनोवेशन में छिपी होती है। यह एप्पल के प्रोडक्ट में भी दिखती है।
जॉब्स का विश्वास था कि सच्ची सफलता उन लोगों को मिलती है जो भीड़ का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि कुछ नया और अलग करने का साहस रखते हैं। एप्पल के प्रोडक्ट्स इसका जीवंत उदाहरण हैं-सरलता, डिजाइन और इनोवेशन का कॉम्बिनेशन।
स्टीव जॉब्स मानते थे कि जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप वही काम करें जिसे आप दिल से चाहते हैं। उन्होंने कहा था, महान कार्य करने का एकमात्र तरीका यह है कि आप जो करते हैं उससे प्रेम करें। यानी जब तक आप अपने काम से प्यार नहीं करेंगे, तब तक आप उसमें महानता नहीं ला सकते।
स्टीव जॉब्स हर छोटे से छोटे डिटेल पर ध्यान देते थे। उनका मानना था कि एक्सीलेंस तब आती है जब आप हर चीज में बेहतरी की कोशिश करते हैं, चाहे वो अंदर छिपा हिस्सा हो या बाहर दिखने वाला डिजाइन। यही कारण है कि उन्होंने आईफोन से लेकर मैकबुक तक को अन्य डिवाइस से अलग रखा।
स्टीव जॉब्स ने कहा था, आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और का जीवन जीने में बर्बाद न करें। यानी अपना समय किसी और की जिंदगी जीने में मत गंवाओ। खुद के दिल और अंतःकरण की सुनो।
उन्हें Apple से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने NeXT और Pixar जैसी कंपनियों की स्थापना की। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि असफलता के बाद भी नई शुरुआत की जा सकती है।