टीवी मसाला

Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच हुई लड़ाई? सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो; हैरान फैंस

Bhavika Sharma And Ankit Gupta Unfollow Each Other: अंकित गुप्ता और भाविका शर्मा अचानक ही चर्चा में आ गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शॉकिंग कदम उठाया है, जिसे फैंस हैरान हैं।

Image

Bhavika Sharma And Ankit Gupta (photo credit- instagram)

Bhavika Sharma And Ankit Gupta Unfollow Each Other: टीवी इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच लड़ाई होना काफी आम बात है। कई स्टार्स एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तक कर देते हैं और कुछ ऐसा ही अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के बीच देखने के लिए मिला है। अंकित गुप्ता और भाविका शर्मा ने फैंस को हैरान करते हुए सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों कलाकार के इस कदम ने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं लो मेंटेनेंस नहीं', Asim Riaz संग विवाद के बीच Himanshi Khurana ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, ट्रोलर्स भी हैरान

    भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

    भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता ने एक दूसरे सोशल मीडिया पर अनफॉलो करके सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है और ये कदम दोनों ने उस समय उठाया है, जब अंकित गुप्ता के क्लोज फ्रेंड परम सिंह ने भाविका शर्मा को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया था। ऐसी खबरें हैं कि कुछ समय पहले ही परम सिंह ने आगे से भाविका को ब्लॉक करते हुए सोशल मीडिया का कनेक्शन तोड़ दिया था। बता दें कि दोनों की दोस्ती सीरियल 'साड्डा हक' से रही है। इस शो में दोनों ही नजर आए थे, लेकिन अचानक ही भाविका और परम की दोस्ती में तनाव दिखा, जिसके बाद ही भाविका ने परम के दोस्त अंकित गुप्ता से भी कनेक्शन तोड़ दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में आने से पहले ही ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Rhiya Ahir, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

      वेकेशन पर दोनों साथ आए थे नजर

      भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता का नाम एक बार साथ भी लिया जाने लगा था। दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जो वेकेशन का था। इस वीडियो में भाविका और अंकित छुट्टियों को एन्जॉय करते हुए नजर आए। तब दावा किया जाने लगा कि जल्द ही दोनों का कोई नया प्रोजेक्ट साथ आने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से फैंस के बीच दोनों चर्चा में रहे हैं।

      भाविका शर्मा और अंकित गुप्ता टीवी शोज

      बता दें भाविका शर्मा इन दिनों सीरियल सहर होने को है में नजर आ रही हैं। इस शो में भाविका ने ऋषिता कोठारी को रिप्लेस किया है, लेकिन एक्ट्रेस को पहचान सीरियल गुम है किसी के प्यार में से पहचान मिली थी। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। दूसरी तरफ अंकित गुप्ता ने कई टीवी शोज किए हैं और वह आखिरी बार सीरियल माटी से बंधी डोर में नजर आए थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article