सरकार ने दी चेतावनी, एक मिनट में खाता खाली कर देगा यह कोड, भूलकर भी ना करें डायल

USSD Code Scam: देश में साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और अब USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम एक नया और गंभीर खतरा बनकर सामने आया है। इस स्कैम के जरिए ठग आम लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक अकाउंट तक पहुंच बना लेते हैं। सरकार और पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 14 2026, 09:47 IST
विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल्स से सावधानImage Credit : Canva01 / 07

विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल्स से सावधान

साइबर अपराधी अक्सर विदेशी नंबरों से कॉल कर खुद को कूरियर एजेंट या डिलीवरी बॉय बताकर लोगों को फंसाते हैं। वे किसी पार्सल या डॉक्यूमेंट का बहाना बनाकर यूज़र से USSD कोड डायल करने को कहते हैं। जैसे ही यूजर कोड डायल करता है, कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है।

कैसे होता है USSD कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम?Image Credit : Canva02 / 07

कैसे होता है USSD कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, USSD (Unstructured Supplementary Service Data) ऐसे कोड होते हैं, जिन्हें मोबाइल पर डायल करने से बिना इंटरनेट के कई सर्विस एक्टिव हो जाती हैं। ठग 21 या इससे मिलते-जुलते कोड डायल करवाकर पीड़ित की कॉल्स को अपने नंबर पर फॉरवर्ड करा लेते हैं। इसके बाद बैंक से आने वाली OTP कॉल्स और वेरिफिकेशन कॉल सीधे अपराधियों तक पहुंच जाती हैं, जिससे अकाउंट हैक हो सकता है।

बैंक अकाउंट पर सीधा हमलाImage Credit : Canva03 / 07

बैंक अकाउंट पर सीधा हमला

कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होने के बाद ठग बैंक से जुड़ी जरूरी कॉल्स, OTP और अलर्ट हासिल कर लेते हैं। इसके जरिए वे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर खाते से पैसे निकाल सकते हैं। कई मामलों में पीड़ित को तब तक भनक भी नहीं लगती, जब तक अकाउंट खाली न हो जाए।

पुलिस की एडवाइजरी: ऐसे रखें खुद को सुरक्षितImage Credit : Canva04 / 07

पुलिस की एडवाइजरी: ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

पुलिस ने साफ कहा है कि 21, 67, 67 या किसी भी अनजान शख्स द्वारा बताए गए USSD कोड को कभी डायल न करें। अगर किसी कॉल के बाद कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होने का शक हो, तो तुरंत ##002# डायल कर सभी कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद कर दें।

ये बातें हमेशा रखें यादImage Credit : Canva05 / 07

ये बातें हमेशा रखें याद

अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी कोड डायल न करें। किसी भी SMS या व्हाट्सएप मैसेज का जवाब न दें। अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल किसी से साझा न करें। संदिग्ध लिंक या डिलीवरी मैसेज पर क्लिक न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

संदिग्ध लिंक और मैसेज से बचेंImage Credit : Canva06 / 07

संदिग्ध लिंक और मैसेज से बचें

किसी भी अनजान नंबर से आए कूरियर या डिलीवरी से जुड़े लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह SMS, WhatsApp या ईमेल के जरिए ही क्यों न आया हो। अक्सर ऐसे लिंक फर्जी होते हैं और आपके फोन या बैंक डिटेल्स तक पहुंच बनाने के लिए भेजे जाते हैं।

बिना इंटरनेट हो जाएगा खेलImage Credit : Canva07 / 07

बिना इंटरनेट हो जाएगा खेल

USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम बेहद खतरनाक है क्योंकि इसमें इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होती। थोड़ी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई गंवा सकती है। ऐसे में जागरूक रहना और दूसरों को भी सतर्क करना ही इस तरह की साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!