पहले घरों में टीवी की आइडियल साइज 32 इंच होती थी लेकिन जब से स्मार्ट टीवी का चलन शुरू हुआ तो टीवी की साइज भी बढ़ी और लोगों की पसंद भी। अब लोग 43 इंच या 55 इंच टीवी को घरों में जगह दे रहे हैं। आइए जानते हैं 55 इंच टीवी पर मिलने वाले 6 बेस्ट ऑफर्स के बारे में...
iFFALCON के इस 55 इंच टीवी को फ्लिपकार्ट से 63 प्रतिशत की छूट के साथ 24,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube, Zee5, Voot, JioCinema जैसे ऐप्स का सपोर्ट है और इसमें 24 वॉट का स्पीकर दिया गया है।
शाओमी का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी 38 फीसदी छूट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Ultra HD (4K) LED पैनल के साथ Alexa और HDR 10 भी मिलेगा। इसमें 32GB की स्टोरेज के साथ मेटल फ्रेम और 30W Dolby ऑडियो दिया गया है।
रियमली का यह 55 इंच वाला टीवी फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 55 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसमें गूगल टीवी दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में 40W का स्पीकर है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।
मोटोरोला का यह 55 इंच QLED Ultra HD (4K) स्मार्ट टीवी 56 प्रतिशत की छूट के साथ 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Google TV के अलावा 50W का स्पीकर है और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस भी मिलेगा।
सैमसंग का यह 55 इंच वाला अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी 40,490 रुपये में मिल रहा है। इस पर 28 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसमें HDR 10+ के अलावा वॉयस रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। सैमसंग के इस टीवी में 20W का स्पीकर है।
यह टीवी 59% डिस्काउंट के साथ 24,490 रुपये में मिल रहा है। इसमें QLED पैनल मिलता है। इसके अलावा इस टीवी में 48W का स्पीकर है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें Google TV दिया गया है।